नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

गुरुवाइनडबरी और खुड़िया में धान खरीदी, रकबा समर्पण और भौतिक सत्यापन की समीक्षा, जिम्मेदारों को नोटिस जारी

मुंगेली | ACGN :- जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने गुरुवाइनडबरी और खुड़िया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कुल धान खरीदी, रकबा समर्पण और भौतिक सत्यापन की स्थिति की जानकारी ली और बिना जीपीएस युक्त वाहनों से धान परिवहन की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने रकबा समर्पण में धीमी प्रगति पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लालपुर तहसीलदार एम.पी. कौशिक, नायब तहसीलदार श्री प्रकाश यादव और आर.ए.ई.ओ. नेहा ध्रुव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की वास्तविक उपज की पूरी खरीदी सुनिश्चित हो और शेष रकबे के दुरुपयोग को रोकने के लिए किसानों से सहमति लेकर समर्पण कराया जाए।


इसके पश्चात कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र खुड़िया का निरीक्षण किया। उन्होंने भौतिक सत्यापन और डीओ कटने की स्थिति की समीक्षा की तथा हमाली के नाम पर किसानों से राशि लेने की शिकायत पर केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोचियों और बिचौलियों का धान किसी भी स्थिति में न खरीदा जाए और संदिग्ध केंद्रों में भौतिक सत्यापन, उठाव में तेजी, बिना गेट पास वाहनों की रोकथाम एवं सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित की जाए।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसान जोगीराम से चर्चा कर केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। किसान जोगीराम ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने लगभग 09 लाख रुपये का धान विक्रय किया और अपने बच्चों की इंजीनियरिंग शिक्षा के लिए आय का उपयोग कर रहे हैं। कलेक्टर ने किसान की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।


इस अवसर पर लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी, सहायक आयुक्त सहकारिया श्री हितेश श्रीवास, सीसीबी नोडल श्री संतोष सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now