नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नेचर कैंप में प्रकृति से रूबरू हुए बच्चे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नेचर कैंप में प्रकृति से रूबरू हुए बच्चे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

गिदवा-परसदा पक्षी विहार और मदकू द्वीप में ईको क्लब के छात्रों ने सीखा प्रकृति का महत्व

मुंगेली | ACGN :-
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के दिशा-निर्देशानुसार जिला मुंगेली के विभिन्न शासकीय विद्यालयों के ईको क्लब से जुड़े बच्चों के लिए एक दिवसीय नेचर कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर गिदवा-परसदा पक्षी विहार केंद्र और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मदकू द्वीप में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति के करीब लाना और उनमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
नेचर कैंप के दौरान शासकीय हाई स्कूल नवागांव घु, बी आर साव शासकीय पूर्व माध्यमिक विधायक मुंगेली और शासकीय हाई स्कूल सुरेठा के विद्यार्थियों ने गिदवा-परसदा पक्षी विहार का भ्रमण किया। यहां बच्चों ने दूर देशों से आए प्रवासी पक्षियों को देखा और उनके जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त की। ईको क्लब के विशेषज्ञों ने बताया कि अत्यधिक ठंड और भोजन की कमी के कारण ये पक्षी हजारों किलोमीटर की यात्रा कर सुरक्षित वेटलैंड्स तक पहुंचते हैं, जहां उन्हें आश्रय और भोजन मिलता है।


इसके बाद विद्यार्थियों को मदकू द्वीप पर्यटन केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और वर्षा जल संरक्षण के महत्व के बारे में समझाया गया। शिक्षकों ने गिरते भूजल स्तर पर चिंता जताते हुए बारिश की हर बूंद को सहेजने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए जन जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस नेचर कैंप को सफल बनाने में स्थानीय नेतृत्व और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्राचार्य एम आर कुर्रे, प्राचार्य शशिप्रभा सोनी और प्रधानपाठक शकुंतला राजपूत ने बच्चों को प्रकृति से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। जिला समन्वयक ईको क्लब मुंगेली बेदराम पटेल और ईको क्लब मास्टर ट्रेनर मनाकृष्ण चंद्राकर ने तकनीकी सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में श्रीमती कवर और श्रीमती गंधर्व सहित अन्य शिक्षकों का भी विशेष सहयोग रहा।
शिविर के समापन पर बच्चों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं पर्यावरण की रक्षा करेंगे और अपने परिवार व समाज को जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण के लिए जागरूक करेंगे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now