नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दिशा बैठक में सांसद ज्योत्सना महंत सख्त, शिक्षा स्वास्थ्य और जल जीवन मिशन पर फोकस – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दिशा बैठक में सांसद ज्योत्सना महंत सख्त, शिक्षा स्वास्थ्य और जल जीवन मिशन पर फोकस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक हर हाल में पहुंचे

कोरबा | ACGN :- जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सांसद श्रीमती महंत ने जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और जल जीवन मिशन के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए और कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।


सांसद श्रीमती महंत ने हाथी प्रभावित क्षेत्रों में आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक स्थानों पर सोलर हाई मास्ट लाइट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों और स्टाफ की नियुक्ति, आवश्यक उपकरणों और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में पोस्टमार्टम केंद्र, मर्च्युरी और एंबुलेंस की पहुंच बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि आपात स्थिति में ग्रामीणों को राहत मिल सके।
बैठक में सांसद ने ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के स्कूलों में आवश्यकतानुसार शिक्षकों की व्यवस्था, किचन शेड और स्टोर रूम निर्माण सुनिश्चित करने की बात कही। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत हितग्राहियों को समय पर पेंशन देने और जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कर हर घर पेयजल पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।


सांसद श्रीमती महंत ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, बेहतर सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंदों को लाभ दिलाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने और मनरेगा के कार्यों को समय पर पूर्ण कर मजदूरी का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला समूहों के कौशल उन्नयन कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया।
बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, ई श्रम, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना, पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, एकीकृत बाल विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, भू अभिलेख आधुनिकीकरण, दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, स्कूल शिक्षा विभाग, जिला व्यापार उद्योग, नगर निगम, डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों, डिजिटल इंडिया और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की भी समीक्षा की गई।


जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह कंवर ने विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच समन्वय को आवश्यक बताते हुए स्वीकृत कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने की बात कही। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन का आश्वासन देते हुए बताया कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में डीएमएफ के माध्यम से लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जर्जर स्कूल और आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण, स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। छात्रों को पौष्टिक नाश्ता दिया जा रहा है और 200 मेधावी विद्यार्थियों को नीट और जेईई की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है।
कलेक्टर ने बताया कि जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं और विशेषज्ञ चिकित्सकों व आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था की गई है। टीबी, बीपी और शुगर मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए गांवों में शिविर लगाए जा रहे हैं। कौशल विकास के तहत युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जा रहा है और भविष्य में इंडोर स्टेडियम में आवासीय स्पोर्ट्स एकेडमी विकसित कर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जाएगा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, वनमंडलाधिकारी कोरबा प्रेमलता यादव, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now