नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, शिक्षा, विकास प्राधिकरण और बस्तर कलेक्टरेट में बदलाव

रायपुर | ACGN :- छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए तीन वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा 21 जनवरी 2026 को जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2009 बैच की IAS अधिकारी किरण कौशल को आगामी आदेश तक आयुक्त समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। राज्य शासन ने उनके पदभार ग्रहण की तिथि से आयुक्त समग्र शिक्षा के पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा वेतन नियम 2016 के अंतर्गत समकक्ष घोषित किया है।
इसी क्रम में 2009 बैच के IAS अधिकारी अवनीश कुमार शरण को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आयुक्त नगर एवं ग्राम निवेश तथा अतिरिक्त आयुक्त गृह निर्माण मंडल का प्रभार दिया गया है। साथ ही उन्हें रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
वहीं 2017 बैच के IAS अधिकारी आकाश छिकारा को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ-साथ आगामी आदेश तक कलेक्टर जिला बस्तर के पद पर पदस्थ किया गया है।
राज्य शासन के इस प्रशासनिक आदेश को शिक्षा व्यवस्था, नगरीय विकास और बस्तर अंचल के प्रशासनिक संचालन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now