इंदिरा नगर पान दुकान चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का पान मसाला व स्कूटी बरामद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़ | छत्तीसगढ़
By ACGN | 7647981711, 9303948009
रायगढ़, — थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर स्थित सलमान पान पैलेस में हुई चोरी की घटना का कोतवाली पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया मशरूका एवं वारदात में प्रयुक्त स्कूटी वाहन बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 जनवरी 2026 को इंदिरा नगर निवासी अली रजा (उम्र 27 वर्ष) ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पिता जाकीर अली द्वारा संचालित सलमान पान पैलेस को 08 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे राजश्री गुटखा का कट्टा, सिगरेट, रजनीगंधा, अन्य पान मसाला सामग्री तथा लगभग 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए थे।
मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रामभांठा जयस्तंभ चौक के पास दो युवक राजश्री गुटखा और सिगरेट थोक में बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम प्रेम टण्डन एवं मनीष जाटवर उर्फ विक्की बताए और इंदिरा नगर स्थित पान दुकान का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद वे गुटखा सामग्री और नगदी लेकर स्कूटी से अपने घर गए तथा कुछ सामान ट्रेन में बेचकर और शेष रकम ओडिशा के पुरी में खर्च कर दी।
पुलिस द्वारा आरोपी प्रेम टण्डन से 53 पैकेट राजश्री गुटखा (कीमत लगभग 13 हजार रुपये), एक लोहे का रॉड, दो टूटे ताले तथा स्कूटी वाहन क्रमांक CG 13 BG 0582 जब्त की गई। वहीं आरोपी मनीष जाटवर उर्फ विक्की से लगभग 6 हजार रुपये मूल्य की गुटखा सामग्री बरामद की गई।
प्रकरण में आरोपी प्रेम टण्डन (उम्र 18 वर्ष) एवं मनीष जाटवर उर्फ विक्की (उम्र 22 वर्ष), दोनों निवासी जयस्तंभ चौक रामभांठा, थाना कोतवाली रायगढ़ को दिनांक 20 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।
इस सफल खुलासे में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, आरक्षक मनोज पटनायक, कमलेश यादव एवं जगन्नाथ साहू की सराहनीय भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






