पाली महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समीक्षा बैठक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा | छत्तीसगढ़
By ACGN | 7647981711, 9303948009
महोत्सव के सफल व सुव्यवस्थित आयोजन हेतु विभिन्न विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पाली विकासखण्ड के केराझरिया में आगामी 15 एवं 16 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में महोत्सव के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने बताया कि पाली महोत्सव के आयोजन हेतु जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग को नोडल अधिकारी तथा एसडीएम पाली रोहित सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता एवं आपसी समन्वय के साथ निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पाली महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए इसकी सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण की जाएं।

बैठक में मंच एवं बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, सुरक्षा प्रबंधन, आमंत्रित कलाकारों के निमंत्रण, उनके आगमन एवं ठहराव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी, विभागीय योजनाओं के स्टॉल, महोत्सव का प्रचार-प्रसार सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और समय पर तैयारियां पूर्ण कर महोत्सव को जनसहभागिता से परिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य बनाया जाए।
इस अवसर पर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ — हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






