नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कलेक्टर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा | छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

शैक्षणिक सुधार व बेहतर परिणाम की दिशा में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश

कोरबा, 20 जनवरी 2026 — कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में शैक्षिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करना, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की आगामी बोर्ड परीक्षाओं की सुनियोजित व प्रभावी तैयारी सुनिश्चित करना रहा।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने विकासखंडवार शैक्षणिक स्थिति की गहन समीक्षा की और बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की प्रगति जानी। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन का विषयवार विश्लेषण कर कमजोर विषयों की पहचान की जाए तथा पिछले वर्ष के परीक्षा परिणामों की तुलना के आधार पर सुधारात्मक रणनीति अपनाई जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि केवल परिणाम ही नहीं, बल्कि सीखने की गुणवत्ता और अवधारणाओं की स्पष्टता पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है।
कलेक्टर श्री दुदावत ने प्रत्येक विद्यालय स्तर पर ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, जिसके अंतर्गत अतिरिक्त कक्षाएं, पुनरावृत्ति अभ्यास, मॉडल प्रश्नपत्रों का अभ्यास एवं नियमित मूल्यांकन को प्राथमिकता दी जाए, ताकि विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़े और परीक्षा परिणामों में सकारात्मक सुधार सुनिश्चित हो सके।


शैक्षणिक अनुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने शिक्षकों की समयबद्ध उपस्थिति एवं ऑनलाइन अटेंडेंस पर जोर दिया। सभी शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे समय पर विद्यालय पहुंचकर प्रतिदिन ऑनलाइन माध्यम से उपस्थिति दर्ज करें और शत-प्रतिशत उपस्थिति लक्ष्य प्राप्त करें।
बैठक में विद्यालयों के भौतिक संसाधनों एवं अधोसंरचना से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में भवन, कक्षाओं, फर्नीचर अथवा अन्य आवश्यक सुविधाओं की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
इसके अतिरिक्त 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले की 412 ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले ‘उल्लास मेले’ की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। मेला प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य नवभारत साक्षरता अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रत्येक स्टाल पर अधिकतम दो नव साक्षर एवं एक स्वयंसेवी शिक्षक (कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थी) कार्य करेंगे तथा संपूर्ण व्यवस्था का मार्गदर्शन संबंधित प्रधानाध्यापक करेंगे। आयोजन की गुणवत्ता, सहभागिता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए विकासखंड एवं जिला स्तर पर मॉनिटरिंग समितियों का गठन किया जाएगा।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, जिला शिक्षा अधिकारी श्री तामेश्वर उपाध्याय, जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता विभाग श्रीमती ज्योति शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ — हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now