नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने हरी झण्डी दिखाकर टेक्नोफेस्ट प्रतिभागी छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए किया रवाना – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने हरी झण्डी दिखाकर टेक्नोफेस्ट प्रतिभागी छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए किया रवाना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बालोद | छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

बालोद,  — कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे हरी झण्डी दिखाकर बालोद टेक्नोफेस्ट के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने छात्रों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने शैक्षणिक भ्रमण हेतु जाने वाली बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।


समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत इस शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में बालोद टेक्नोफेस्ट में भाग लेने वाले जिले के कक्षा 6वीं से 8वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। छात्र-छात्राएं आज भिलाई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय विश्वविद्यालय और भिलाई स्टील प्लांट के मैत्री गार्डन का भ्रमण करेंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी, ए.पी.सी. समग्र शिक्षा सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं शिक्षक-शिक्षिकागण भी उपस्थित थे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ — हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now