मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के निर्माणाधीन आवासों का किया निरीक्षण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बालोद | छत्तीसगढ़
By ACGN | 7647981711, 9303948009
बालोद, — जनपद पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जेएस राजपूत ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सिवनी, खैरतराई एवं भोईनापार में निर्माणाधीन और अप्रारंभ आवासों का औचक निरीक्षण किया। श्री राजपूत ने लाभार्थियों को अप्रारंभ आवासों को शीघ्र प्रारंभ करने और निर्माणाधीन आवासों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने हितग्राहियों को पूर्ण आवासों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एवं सोखता गड्ढा निर्माण करने और पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही, ग्राम पंचायत भोईनापार में भूमि संबंधित विवाद को निराकरण करने हेतु संबंधित पटवारी एवं सरपंच को समस्या के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक, आवास नोडल अधिकारी, सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक भी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ — हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






