नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कर्तव्य निभाते हुए छत्तीसगढ़ के थाना प्रभारी का राजस्थान में दर्दनाक निधन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कर्तव्य निभाते हुए छत्तीसगढ़ के थाना प्रभारी का राजस्थान में दर्दनाक निधन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

तखतपुर | छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सड़क दुर्घटना में गई जान, पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर

मुंगेली:- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के लिए एक अत्यंत पीड़ादायक समाचार सामने आया है। मुंगेली जिले के जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा का राजस्थान के भरतपुर जिले में सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। वे शासकीय कर्तव्य के तहत एक गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में राजस्थान गए हुए थे, जहां यह हृदयविदारक हादसा घटित हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा भरतपुर क्षेत्र में एक ढाबे के पास रुके हुए थे। इसी दौरान आवारा कुत्तों से बचने के प्रयास में वे अचानक सड़क की ओर दौड़ पड़े और तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनका निधन हो गया।
बताया जा रहा है कि वे कुत्तों को रोटी खिला रहे थे, तभी अचानक कुत्तों के झपटने से वे असंतुलित हो गए और यह दुर्घटना घटित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा को एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और संवेदनशील पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता था। वे वर्तमान में मुंगेली जिले के जरहागांव थाना में प्रभारी के रूप में पदस्थ थे। उनकी पत्नी तखतपुर क्षेत्र में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही भरतपुर पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा नियमानुसार सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं।
कर्तव्य पालन के दौरान एक जांबाज अधिकारी का इस तरह असमय जाना न केवल पुलिस विभाग बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ — हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now