नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा | छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

कोरबा:- थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 45/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पीड़िता की शिकायत पर की गई, जिसमें आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया गया था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन रामपुर में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की पहचान ओमप्रकाश प्रजापति, पिता मुरलीधर प्रजापति, उम्र 28 वर्ष, निवासी दुर्गा चौक पुराना, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़ (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है।
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा पीड़िता के कथन, गवाहों के बयान, घटनास्थल का निरीक्षण, दस्तावेजी साक्ष्य तथा तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। मोबाइल एवं सीन ऑफ क्राइम यूनिट की सहायता से साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया, जिसमें आरोपी की संलिप्तता स्पष्ट रूप से सामने आई।
साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को 19 जनवरी 2026 को सुबह 11:20 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ घटित घटना को स्वीकार किया। विवेचना अभी जारी होने के कारण आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर 28 जनवरी 2026 तक न्यायिक रिमांड की मांग की गई है।
कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर पुलिस द्वारा कठोर एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ — हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now