आस्था के प्रतीक ‘जय स्तंभ’ को जलाने के प्रयास से भड़का जनाक्रोश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली | छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
हिंदू धर्म संस्कृति सुरक्षा मंच ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
मुंगेली जिले के विकासखंड लोरमी अंतर्गत ग्राम झझपूरी कला में असामाजिक तत्वों द्वारा समाज की आस्था के केंद्र ‘जय स्तंभ’ को जलाने के कुप्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हिंदू समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हिंदू धर्म संस्कृति सुरक्षा मंच, मुंगेली इकाई ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि जय स्तंभ को जलाने का प्रयास केवल धार्मिक आस्था पर हमला नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, शांति और समरसता को तोड़ने की सुनियोजित साजिश प्रतीत होती है। जय स्तंभ वर्षों से क्षेत्र में प्रेम, एकता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक रहा है, ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं किसी भी सभ्य समाज के लिए अस्वीकार्य हैं।

ज्ञापन सौंपते समय मंच ने ग्रामवासियों द्वारा दिखाई गई संयम और एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी ग्रामीणों ने शांति बनाए रखकर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया है। संगठन ने प्रशासन से मांग की कि घटना में शामिल तत्वों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा उनके विरुद्ध ऐसी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, जो भविष्य के लिए नजीर बने।
इसके साथ ही मंच ने जिले के सभी आस्था स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत करने तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर सतत निगरानी रखने की भी मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशासन से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ — हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






