गौ विज्ञान परीक्षा के प्रथम चरण का सफल आयोजन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली | छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
5740 विद्यार्थियों की सहभागिता, हवन-पूजन व शपथ के साथ शुरू हुई परीक्षा
मुंगेली:- छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति के निर्देशन में आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को गौ विज्ञान परीक्षा के प्रथम चरण का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा का शुभारंभ शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष की उपस्थिति में किया गया, जिन्हें कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया था।
परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व शाला में अध्ययनरत समस्त उपस्थित विद्यार्थियों को गौ संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प (शपथ) दिलाई गई तथा विधिवत हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इसके पश्चात परीक्षा हेतु पंजीकृत छात्रों को कक्षा-कक्षों में बैठाकर ओएमआर शीट एवं प्रश्न पत्र वितरित किए गए, जिसके साथ परीक्षा विधिवत प्रारंभ हुई।
प्रांत निर्देशानुसार परीक्षा निरीक्षण हेतु अशोक कश्यप डीएमसी जिला मुंगेली, जिला संयोजक गौकरण डिंडोले, जिला नोडल अधिकारी लेखराम साहू, जिला परीक्षा प्रभारी एवं विकासखंड नोडल रामेश्वर प्रसाद साहू, पूनम राजपूत, उत्तम सिंह सोलंकी सहित सहयोगी भगवान सिंह मंडावी उपस्थित रहे।
परीक्षा समाप्ति पश्चात आयोजित व्याख्यान सत्र में जिला शिक्षा अधिकारी डाहिरे, अशोक कश्यप डीएमसी, जिला नोडल अधिकारी, जिला संयोजक एवं जिला परीक्षा प्रभारी द्वारा गाय की वर्तमान स्थिति, गौ रक्षा का महत्व तथा देशी गाय के दूध, दही एवं घी के उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर जिला परीक्षा प्रभारी एवं विकासखंड नोडल रामेश्वर प्रसाद साहू ने पंचगव्य की उपयोगिता पर जानकारी देते हुए गोबर, गौमूत्र से जैविक खाद तैयार कर सब्जी एवं खाद्यान्न फसल उगाने तथा स्वास्थ्यवर्धक भोजन अपनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
जिले में आयोजित इस गौ विज्ञान परीक्षा में 5740 विद्यार्थियों ने सहभागिता दर्ज कराई। समस्त विद्यालयों के संस्था प्रमुखों, परीक्षा प्रभारियों एवं शिक्षकों के सहयोग से परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






