नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हर घर तक नल से जल पहुंचाने की तैयारी तेज, 164 अधूरी योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा; ठेकेदारों को तीन महीने का टारगेट – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हर घर तक नल से जल पहुंचाने की तैयारी तेज, 164 अधूरी योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा; ठेकेदारों को तीन महीने का टारगेट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने इंजीनियरों और ठेकेदारों से की वन-टू-वन चर्चा; पूर्ण एवं हस्तांतरित योजनाओं का भुगतान जल्द करने को कहा

कोरबा, ACGN:- जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए शेष निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने की कवायद शुरू हो गई है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने 29 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मिशन के तहत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी विकासखंडों में लगभग 164 शेष योजनाओं की ग्रामवार स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित इंजीनियरों और ठेकेदारों से वन-टू-वन चर्चा की। कलेक्टर ने भारत सरकार द्वारा निर्धारित समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की वर्तमान प्रगति और क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने ठेकेदारों को आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराते हुए आगामी तीन माह तक कार्यों में विशेष तेजी लाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल स्रोत, विद्युत कनेक्शन और सौर ऊर्जा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आने पर तत्काल विभागीय अधिकारियों को जानकारी दें, ताकि समय रहते उसका निराकरण कर योजनाओं को पूरा किया जा सके।
पूर्ण योजनाओं के भुगतान में देरी पर कलेक्टर ने जताई गंभीरता
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पूर्ण एवं हस्तांतरित योजनाओं के भुगतान में हो रही देरी को गंभीरता से लिया। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्ण हो चुकी योजनाओं के हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए तथा हस्तांतरित योजनाओं का नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने ठेकेदारों को आश्वस्त किया कि पूर्ण किए गए कार्यों के भुगतान से जुड़ी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को भुगतान संबंधी प्रक्रियाओं में अनावश्यक देरी नहीं करने के निर्देश दिए।


      539 सिंगल विलेज योजनाओं की स्थिति होगी दर्ज
बैठक में कलेक्टर ने सिंगल विलेज स्कीम के अंतर्गत संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने जिले की सभी 539 योजनाओं को सूचीबद्ध कर उनकी अद्यतन स्थिति का रिकॉर्ड संधारित करने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक योजना की प्रगति पर नजर रखी जा सके।
कलेक्टर ने क्रेडा के अधिकारियों को सौर ऊर्जा से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने को कहा। वहीं ठेकेदारों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन कर दें, ताकि बिजली कनेक्शन के अभाव में योजनाओं का संचालन प्रभावित न हो।
दूरस्थ और आदिवासी बहुल गांवों के हर परिवार तक पहुंचेगा नल से जल
कलेक्टर ने कहा कि कोरबा जिले के दूरस्थ एवं अनुसूचित क्षेत्रों के आदिवासी बहुल गांवों में रहने वाले परिवारों तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को घर पर ही पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों, इंजीनियरों और ठेकेदारों को गंभीरता तथा आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा।
उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करते हुए प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार तक नल से जल पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि योजनाओं के निर्माण के साथ उनके सुचारु संचालन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को नियमित रूप से पेयजल सुविधा मिल सके।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव, क्रेडा के नीलेश श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, अभियंता और ठेकेदार उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now