नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धान खरीदी का आंकड़ा 4.44 लाख मीट्रिक टन पार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

धान खरीदी का आंकड़ा 4.44 लाख मीट्रिक टन पार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

1.11 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान, 87 हजार किसानों को 838 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान; राजनांदगांव खरीदी में सबसे आगे।

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। प्रदेश के सभी 33 जिलों में किसान उपार्जन केंद्रों में धान बेचने पहुंच रहे हैं। 26 नवंबर तक प्रदेश में 1 लाख 11 हजार 629 किसानों से कुल 4 लाख 43 हजार 888 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदे गए धान का समर्थन मूल्य 1,085 करोड़ 84 लाख रुपये है। वहीं, अब तक 87 हजार 242 किसानों को 838 करोड़ 58 लाख रुपये का भुगतान जारी किया जा चुका है।


इस वर्ष प्रदेश में धान विक्रय के लिए 28 लाख 6 हजार 802 किसानों का पंजीयन हुआ है। किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए प्रदेशभर में 3,095 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं।
किसानों की सुविधाओं पर जोर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और उपज की खरीदी से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो। वहीं, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त बारदाने, पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खरीदे गए धान के सुरक्षित भंडारण, टोकन और तौल व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा खरीदी की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया है।
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 2 लाख 85 हजार 526.72 मीट्रिक टन मोटा धान, 1 लाख 15 हजार 672.84 मीट्रिक टन पतला धान और 42 हजार 688.20 मीट्रिक टन सरना धान खरीदा गया है।


राजनांदगांव में सबसे ज्यादा खरीदी, कोरबा में 1,630.76 मीट्रिक टन
जिलेवार आंकड़ों के अनुसार राजनांदगांव में सर्वाधिक 43,394.64 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। इसके बाद बालोद में 38,299.60, महासमुंद में 38,055.20, बेमेतरा में 37,421.40, धमतरी में 29,779.24, दुर्ग में 26,849.04, कबीरधाम में 25,771, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 24,819.44 और बलौदाबाजार-भाटापारा में 19,876.88 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।
इसी तरह गरियाबंद में 16,373.32, रायपुर में 16,357.68, कोंडागांव में 14,412.88, कांकेर में 13,416.64, बलरामपुर-रामानुजगंज में 13,375.72, सूरजपुर में 12,652.92, मुंगेली में 12,439.68, बिलासपुर में 9,134, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 8,819.44, सरगुजा में 8,146, कोरिया में 6,937.24, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 5,719.52, बस्तर में 5,349.04, जशपुर में 4,148.44, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 3,541.24, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 3,368.48 और रायगढ़ में 3,254.08 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है।
कोरबा जिले में अब तक 1,630.76 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। वहीं, जांजगीर-चांपा में 191.64, सक्ती में 138.16, नारायणपुर में 111.36, बीजापुर में 96.12, दंतेवाड़ा में 4.72 और सुकमा में 2.24 मीट्रिक टन धान की खरीदी दर्ज की गई है।
धान खरीदी की प्रक्रिया के बीच किसानों की सुविधाओं, उपार्जित धान की सुरक्षा और समय पर भुगतान पर प्रशासन की निगरानी महत्वपूर्ण है। अब देखना होगा कि खरीदी का आंकड़ा बढ़ने के साथ सभी केंद्रों में व्यवस्थाएं कितनी सुचारू बनी रहती हैं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित से जुड़ा मुद्दा हो तो हमें भेजें।
संपर्क : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now