श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाना पहली प्राथमिकता
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने विभागीय बैठक में जिलावार और योजनावार कामकाज की समीक्षा की, अधिकारियों को बेहतर प्रदर्शन के निर्देश।
रायपुर ACGN:- प्रदेश के श्रमिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना श्रम विभाग की पहली प्राथमिकता है। योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह बात श्रम, वाणिज्य एवं उद्योग तथा वाणिज्यिक कर मंत्री लखनलाल देवांगन ने श्रम विभाग की समीक्षा बैठक में कही।
महानदी मंत्रालय के भूतल स्थित समिति कक्ष में आयोजित बैठक में श्रम मंत्री ने जिलावार और योजनावार विभागीय प्रदर्शन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि श्रमिकों के कल्याण और उनके हितों की रक्षा के लिए गंभीरता और दृढ़ संकल्प के साथ काम करें। शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रमिकों का पंजीयन होने के बाद पात्रतानुसार उन्हें अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। साथ ही उद्योगों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए।

33 जिलों के कामकाज की हुई समीक्षा
श्रम विभाग के सचिव एवं श्रम आयुक्त हिमशिखर गुप्ता ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदेश के सभी 33 जिलों से आए श्रम अधिकारियों के कामकाज की योजनावार समीक्षा की। उन्होंने ई-केवाईसी, छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम-2011, ऑनलाइन रैंडम निरीक्षण, विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों और उनके निराकरण की स्थिति पर अधिकारियों से जानकारी ली।
बैठक में बस्तर मुन्ने और नियद नेल्ला नार योजना 2.0 के तहत विभागीय प्रगति, श्रम अन्न योजना के केंद्रों की स्थिति तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से जुड़े विषयों की भी समीक्षा की गई।

श्रमिक कल्याण की योजनाओं पर भी चर्चा
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अंतर्गत संचालित मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना और दीदी ई-रिक्शा योजना की जिलावार प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत पंजीयन, वित्तीय लक्ष्य और उपलब्धि तथा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी ली गई। उपादान भुगतान अधिनियम-2012, बंधक श्रमिक पुनर्वास और बाल श्रमिक पुनर्वास नीति की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

बैठक में अपर श्रमायुक्त एसएल जांगड़े, अपर श्रमायुक्त सविता मिश्रा, प्रभारी संचालक औद्योगिक सुरक्षा मनीष श्रीवास्तव सहित सहायक श्रमायुक्त, जिलों से आए श्रम पदाधिकारी और भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल तथा औद्योगिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति सुधारने और पात्र श्रमिकों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए। अब इन निर्देशों का जमीनी स्तर पर कितना असर दिखाई देता है, यह विभागीय अमले की कार्यप्रणाली और योजनाओं के वास्तविक क्रियान्वयन से स्पष्ट होगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित से जुड़ा मुद्दा हो तो हमें भेजें।
संपर्क : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































