निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देने ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ पर जोर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा- ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम सुशासन’ के मंत्र पर काम कर रही सरकार; नई औद्योगिक नीति से निवेश और रोजगार बढ़ाने की तैयारी।
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने और कारोबार की प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए राज्य सरकार ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम सुशासन’ के मंत्र पर काम कर रही है। यह बात वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर तथा श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रधान महालेखाकार छत्तीसगढ़ कार्यालय में आयोजित ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।
भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग के तत्वावधान में आयोजित ‘लेखा परीक्षा पखवाड़ा-2026’ के अंतर्गत इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। जीरो प्वाइंट, पुराने विधानसभा भवन के पास स्थित महालेखाकार कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री देवांगन ने कहा कि प्राकृतिक और खनिज संसाधनों से समृद्ध छत्तीसगढ़ में उद्योगों की स्थापना और निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं।

उन्होंने बताया कि 1 नवंबर 2024 से लागू नई औद्योगिक नीति 2024-30 के माध्यम से प्रदेश में निवेश बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
ईज ऑफ डुइंग बिजनेस अधिनियम को बताया महत्वपूर्ण कदम
मंत्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य बना है, जिसने ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ से जुड़ा अधिनियम विधानसभा में पारित किया है। उनके अनुसार, इस पहल का उद्देश्य निवेशकों और नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करना तथा व्यवस्था में भरोसा, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि सरकार शत-प्रतिशत ऑनलाइन प्रक्रियाओं के माध्यम से सेवाओं को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में काम कर रही है। ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उद्योग जगत और विभिन्न विभागों से सुझाव लेकर पुराने नियमों में बदलाव तथा आवश्यक नए नियम बनाने की प्रक्रिया भी जारी है।
मंत्री ने शासन की योजनाओं और कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) विभाग की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।
MSME और जीएसटी व्यवस्था पर भी हुई चर्चा
कार्यशाला में प्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा ने औद्योगिक विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) तथा ‘सिंगल विंडो डिजिटल कम्प्लायंस’ की उपयोगिता पर विचार रखे।
वहीं, चार्टर्ड अकाउंटेंट किशोर बरड़िया ने जीएसटी अनुपालन को अधिक सरल और पारदर्शी बनाने के साथ वास्तविक करदाताओं के हितों की सुरक्षा पर जोर दिया।
कार्यक्रम में प्रधान महालेखाकार छत्तीसगढ़ यशवंत कुमार, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला सहित महालेखाकार कार्यालय के अधिकारी, सीआईआरसी और चेम्बर के सदस्य तथा विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए नियमों का सरलीकरण, ऑनलाइन सेवाएं और समयबद्ध निराकरण महत्वपूर्ण विषय हैं। इन पहलों की वास्तविक सफलता इस बात से तय होगी कि उद्योग स्थापित करने वाले निवेशकों और कारोबारियों को जमीन पर कितनी आसानी, पारदर्शिता और समयबद्ध सेवाएं मिल पाती हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित से जुड़ा मुद्दा हो तो हमें भेजें।
संपर्क : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































