जनदर्शन की शिकायत पर ढाबे में छापा, 40 पाव देशी शराब जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
कुसमुंडा के बबली होटल/ढाबा संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, नवंबर में अब तक अवैध शराब के 134 प्रकरण सामने आए
कोरबा ACGN:- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के जनदर्शन में मिली शिकायत पर आबकारी विभाग ने कुसमुंडा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक ढाबा संचालक के कब्जे से 40 पाव देशी शराब जब्त की है। विभाग ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
आबकारी विभाग के अनुसार 26 नवंबर को बबली होटल/ढाबा के संचालक पदुमदास के कब्जे से 7.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा यानी 40 पाव जब्त की गई। उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त आबकारी रविशंकर यादव के मार्गदर्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार राठौर के निर्देश तथा वृत्त प्रभारी जया मेहर के नेतृत्व में की गई।

विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर माह में जिलेभर में अब तक अवैध शराब के मामलों में 134 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। इस दौरान 37.70 लीटर देशी मदिरा, 4.72 लीटर विदेशी मदिरा, 310.90 लीटर महुआ मदिरा और 755 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया है। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 1 लाख 19 हजार 748 रुपये बताया गया है। वहीं गैरजमानती अपराधों में 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
सहायक आयुक्त आबकारी रविशंकर यादव ने बताया कि अवैध शराब से जुड़ी शिकायतों पर नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। सभी आबकारी उपनिरीक्षकों को अपने-अपने वृत्त क्षेत्रों में अवैध मदिरा की बिक्री करने और लोगों को अवैध रूप से मदिरापान कराने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































