नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SDM से लेकर तहसीलदारों तक की नई पदस्थापना – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SDM से लेकर तहसीलदारों तक की नई पदस्थापना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

कोरबा ACGN:- जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने अनुविभागीय अधिकारियों और तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में नए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पदस्थ किए गए हैं। वहीं जिले की छह तहसीलों में भी तहसीलदारों की अस्थायी पदस्थापना की गई है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार ओंकार यादव को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तुलाराम भारद्वाज को पाली तथा रेणुका रात्रे को पोड़ी उपरोड़ा का एसडीएम एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया है।
वहीं संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे को पोड़ी उपरोड़ा से जिला कार्यालय कोरबा में पदस्थ किया गया है। प्रवर श्रेणी अधिकारी ओंकार यादव और संयुक्त कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज इससे पहले जिला कार्यालय कोरबा में पदस्थ थे। डिप्टी कलेक्टर रेणुका रात्रे को जिला कार्यालय कोरबा से पोड़ी उपरोड़ा भेजा गया है। एसडीएम की नवीन पदस्थापना का आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।
        छह तहसीलों में तहसीलदारों की नई जिम्मेदारी
प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिले की छह तहसीलों में तहसीलदारों की अस्थायी पदस्थापना भी की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।
आदेश के अनुसार दीपका के तहसीलदार अभिजीत राजभानू को हरदीबाजार में पदस्थ किया गया है। पसान तहसील कार्यालय में पदस्थ विरेंद्र कुमार श्याम को पाली का तहसीलदार बनाया गया है। अजगरबहार के तहसीलदार रविशंकर राठौर को दीपका तथा पोड़ी उपरोड़ा के तहसीलदार विनय देवांगन को पसान तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा स्थानांतरण के बाद जिले में उपस्थित तहसीलदार उमेश्वर सिंह बाज को पोड़ी उपरोड़ा तथा श्रीमती सिद्धि गबेल को अजगरबहार का तहसीलदार पदस्थ किया गया है।
कलेक्टर के इन आदेशों से जिले के अनुविभागीय और तहसील स्तर पर प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। अब संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now