नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाल विवाह रोकने के लिए 27 नवंबर को गांव-गांव होगी विशेष ग्राम सभा, कलेक्टर ने की शपथ लेने की अपील – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बाल विवाह रोकने के लिए 27 नवंबर को गांव-गांव होगी विशेष ग्राम सभा, कलेक्टर ने की शपथ लेने की अपील

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

कोरबा ACGN:- बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर रोक लगाने के लिए कोरबा जिले में 27 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दिन जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन होगा, जहां बाल विवाह के विरोध में शपथ दिलाई जाएगी। विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिलेवासियों के नाम संदेश जारी कर बाल विवाह की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह केवल कानूनी अपराध ही नहीं, बल्कि बच्चों के शारीरिक, शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक विकास में भी गंभीर बाधा है। इसका बच्चों के अधिकारों और उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
कलेक्टर ने बताया कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिलेभर में विशेष ग्राम सभाओं और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कलेक्टर दुदावत ने जिलेवासियों, समाजसेवियों और समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने लोगों से बाल विवाह न करने और कहीं भी बाल विवाह होने की जानकारी मिलने पर उसका दृढ़ता से विरोध करने की शपथ लेने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम में हर व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। बच्चों को सुरक्षित माहौल देना, उनकी शिक्षा और अधिकारों की रक्षा करना तथा उन्हें बेहतर भविष्य का अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
अब सवाल सिर्फ सरकारी अभियान का नहीं, बल्कि समाज की जागरूकता और भागीदारी का भी है। गांव-गांव में होने वाली विशेष ग्राम सभाओं के जरिए बाल विवाह के खिलाफ कितनी मजबूत जनजागरूकता बनती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now