नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डीएमएफ फंड से बदलेगी खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर! मुख्य सचिव ने दिए विकास को प्राथमिकता देने के निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

डीएमएफ फंड से बदलेगी खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर! मुख्य सचिव ने दिए विकास को प्राथमिकता देने के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

तीन वर्षीय कार्ययोजना बनाने पर जोर, खर्च के आंकड़ों के बजाय जमीनी लाभ और पारदर्शिता को परखने के निर्देश

रायपुर ACGN:- खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश मुख्य सचिव श्री विकासशील ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला खनिज न्यास (DMF) की राशि का उपयोग इस तरह किया जाए, जिससे खनन प्रभावित गांवों के लोगों के जीवन में वास्तविक और सकारात्मक बदलाव आए। इसके लिए स्थानीय आवश्यकताओं का सर्वेक्षण कर तीन वर्षीय कार्ययोजना तैयार करने तथा विकास कार्यों के परिणामों का आकलन करने पर जोर दिया गया।


मंत्रालय महानदी भवन में बुधवार को मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में जिला खनिज न्यास की राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत डीएमएफ फंड के उपयोग, विकास कार्यों की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की गई।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि तीन वर्षीय कार्ययोजना में गांवों की जरूरतों, उपलब्ध सुविधाओं, अधोसंरचना और प्रस्तावित कार्यों का स्पष्ट विवरण शामिल किया जाए। राज्य बजट की योजनाओं और डीएमएफ से कराए जाने वाले कार्यों की मैपिंग एवं तुलनात्मक समीक्षा भी की जाए, ताकि सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग हो और एक ही तरह के कार्यों का दोहराव न हो। प्रत्येक जिले में यह आकलन करने को भी कहा गया कि कौन से गांव बुनियादी सुविधाओं से संतृप्त हो चुके हैं और किन गांवों में अब भी विकास कार्यों की जरूरत है।
      खर्च नहीं, जमीन पर दिखना चाहिए विकास का असर
बैठक में पिछली एक्शन टेकन रिपोर्ट, एलडब्ल्यूई प्रभावित जिलों में फंड वितरण, अंतर-जिला वितरण के लिए खदानों की सूची और साझा व्यवस्था, वार्षिक ऑडिट, पीएमयू की तैनाती तथा सोशल ऑडिट जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्य सचिव ने वित्तीय वर्ष के अंत में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित कर ग्रामीणों को डीएमएफ से कराए गए कार्यों और खर्च की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, वृद्धजन और दिव्यांगजन कल्याण, कौशल विकास, स्वच्छता, पशुपालन तथा कृषि क्षेत्रों में हुए कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि केवल वित्तीय खर्च के आंकड़ों से योजनाओं की सफलता तय नहीं होनी चाहिए। यह भी देखा जाए कि इन कार्यों से लोगों को कितना लाभ मिला और उनके जीवन स्तर में कितना सुधार आया।
     क्यूआर कोड से मिलेगी विकास कार्यों की जानकारी
डीएमएफ कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने और सीजी डीएमएफ पोर्टल 2.0 के प्रचार-प्रसार के लिए सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर क्यूआर कोड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों और सामुदायिक भवनों में लगाए जाने वाले इन क्यूआर कोड को स्कैन कर नागरिक संबंधित परिसंपत्ति और पोर्टल के माध्यम से विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, प्रमुख सचिव डॉ. रोहित यादव एवं डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव खनिज साधन विभाग श्री पी. दयानंद, श्री एस. प्रकाश, श्री मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, डॉ. सारांश मित्तर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now