राशन दुकानों में चावल की कमी न हो, इसलिए कलेक्टर सख्त! राइस मिलर्स को लंबित चावल जल्द जमा करने का अल्टीमेटम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
पीडीएस व्यवस्था की समीक्षा में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मिलवार लंबित चावल की जानकारी लेकर समय-सीमा में जमा कराने के दिए निर्देश, लापरवाही पर जताई सख्ती।
मुंगेली ACGN:- जिले की उचित मूल्य दुकानों तक समय पर चावल पहुंचे और पात्र हितग्राहियों को राशन के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने राइस मिलर्स और संबंधित विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिला कलेक्टोरेट के मनियारी सभाकक्ष में आयोजित बैठक में नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के गोदामों में राइस मिलर्स द्वारा जमा किए जाने वाले लंबित चावल की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी मिलर्स को शेष चावल निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से जमा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी व्यवस्था है। इसके माध्यम से जिले के पात्र हितग्राहियों को नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में राइस मिलर्स द्वारा समय पर चावल जमा करना जरूरी है। चावल जमा करने में देरी होने से उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है और इसका सीधा असर राशन लेने वाले हितग्राहियों पर पड़ सकता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिक आपूर्ति निगम के गोदामों में लंबित चावल जमा करने में अनावश्यक देरी, उदासीनता या लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी राइस मिलर्स शासन के निर्देशों और निर्धारित प्रक्रिया का गंभीरता से पालन करते हुए अपना दायित्व समय पर पूरा करें।
बैठक में कलेक्टर ने खाद्य विभाग और नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक राइस मिल के लंबित चावल की मात्रा का अलग-अलग आकलन किया जाए और मिलवार जमा की स्थिति की नियमित समीक्षा की जाए। अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर शेष चावल जल्द जमा कराने तथा पूरी प्रक्रिया की लगातार निगरानी करने को कहा गया।
कलेक्टर ने दोहराया कि जिले में पीडीएस का प्रभावी संचालन और प्रत्येक पात्र परिवार तक समय पर राशन पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में खाद्य अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी और राइस मिलर्स उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें।
संपर्क : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































