नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शादी का भरोसा, 93 हजार रुपये और फिर जान से मारने की धमकी! जमानत पर जेल से बाहर आते ही पुलिस ने आरोपी को दबोचा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शादी का भरोसा, 93 हजार रुपये और फिर जान से मारने की धमकी! जमानत पर जेल से बाहर आते ही पुलिस ने आरोपी को दबोचा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

पेट्रोल पंप पर हुई थी युवती से मुलाकात, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और रकम लेने का आरोप। महिला थाना पुलिस ने जूटमिल पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

रायगढ़ ACGN:- शादी का भरोसा दिलाकर युवती का शारीरिक शोषण करने और उससे करीब 93 हजार रुपये लेने का मामला रायगढ़ में सामने आया है। युवती का आरोप है कि जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह दूसरे मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय पीड़िता मूल रूप से तमनार थाना क्षेत्र की रहने वाली है और रायगढ़ में किराये के मकान में रहकर काम करती है। युवती ने 16 नवंबर 2026 को महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अक्टूबर माह में पेट्रोल पंप पर उसकी मुलाकात मेहराब खान से हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ और बातचीत शुरू हो गई। कुछ दिनों बाद आरोपी ने युवती को पसंद करने और उससे शादी करने की बात कही।
आरोप है कि 8 अक्टूबर 2026 की रात आरोपी युवती के किराये के मकान में पहुंचा और शादी का भरोसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसी दौरान आरोपी ने अपनी आर्थिक जरूरत बताकर युवती से करीब 93 हजार रुपये भी ले लिए।
शिकायत के मुताबिक, 28 अक्टूबर को जब युवती ने जरूरत पड़ने पर अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। उसने शादी नहीं करने की बात कही और युवती को जो करना है कर लेने की चुनौती देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 99/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 एवं 351(3) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश की तो पता चला कि वह जूटमिल थाना क्षेत्र के एक मारपीट के मामले में जेल में बंद है। 17 नवंबर की शाम मारपीट के मामले में जमानत पर जेल से रिहा होते ही महिला थाना और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने जेलपारा में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेहराब खान उर्फ मेहराब हसन उर्फ मेहराब अंसारी, पिता मोहम्मद सफिउद्दीन अंसारी, उम्र 22 वर्ष, निवासी जूटमिल के सामने गली, थाना जूटमिल, रायगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे महिला थाना के प्रकरण में गिरफ्तार कर 18 नवंबर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन और डीएसपी उन्नति ठाकुर के पर्यवेक्षण में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक परमेश्वर गुप्ता, प्रधान आरक्षक संदीप भगत एवं आरक्षक राजेश उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें।
संपर्क : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now