नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रोटरी क्लब ऑफ बरहमपुर सनराइज का नया सफर शुरू, पदाधिकारियों ने ली सेवा और जनकल्याण की शपथ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रोटरी क्लब ऑफ बरहमपुर सनराइज का नया सफर शुरू, पदाधिकारियों ने ली सेवा और जनकल्याण की शपथ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बरहमपुर, ओडिशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी, गंजाम

होटल गायत्री कन्वेंशन हॉल में चार्टर प्रेजेंटेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल कुमार सामल ने नए पदाधिकारियों को सेवा भावना के साथ काम करने का दिया संदेश; वरिष्ठजनों को भोजन और चादर वितरित कर सेवा कार्यों की शुरुआत।

बरहमपुर ACGN:- समाज सेवा, जनकल्याण और मानवता की सेवा के संकल्प के साथ रोटरी क्लब ऑफ बरहमपुर सनराइज ने अपने नए सफर की शुरुआत की। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3262 के अंतर्गत क्लब का चार्टर प्रेजेंटेशन एवं नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बरहमपुर स्थित होटल गायत्री कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया गया। समारोह में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3262 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनिल कुमार सामल (सेवानिवृत्त आईएएस) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नए क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए सेवा भावना को सर्वोपरि रखकर समाज के लिए काम करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रवि नारायण नंद और रोटेरियन शांतनु कुमार पाणि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर रोटेरियन विवेकानंद कर ने चार्टर सेक्रेटरी तथा रोटेरियन डॉ. निहार रंजन मिश्र ने चार्टर प्रेसिडेंट का दायित्व संभाला। वहीं पीपी रोटेरियन सूर्य नारायण साहू नए क्लब के एडवाइजर के रूप में मौजूद रहे। रोटेरियन बंदिता त्रिपाठी ने पब्लिक इमेज की जिम्मेदारी संभाली।


नए क्लब की शुरुआत समाज सेवा, सार्वजनिक कल्याण और मानवता की सेवा को केंद्र में रखकर की गई है। समारोह के अवसर पर क्लब की गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से क्लब की वेबसाइट और न्यूज़लेटर का भी शुभारंभ किया गया। क्लब के सदस्यों ने अपने आगामी सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का संकल्प लिया।
समारोह के तहत सुबह ओम जारा निवास में रहने वाले वरिष्ठ सदस्यों को भोजन कराया गया तथा उन्हें चादर और कोमल वस्त्र वितरित किए गए। इस सेवा गतिविधि के जरिए क्लब ने अपने कार्यकाल की शुरुआत समाज के वरिष्ठजनों के सम्मान और सहयोग के संदेश के साथ की।
कार्यक्रम में बरहमपुर, भंजनगर, छत्रपुर, भुवनेश्वर और गोपालपुर के विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्ष एवं एडिटर्स सहित जोनल चेयर रोटेरियन सत्यकाम पात्र और असिस्टेंट गवर्नर प्रद्युम्न बिषोयी भी उपस्थित रहे। रोटरी परिवार के सदस्यों और अतिथियों की सहभागिता से समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
रोटरी क्लब ऑफ बरहमपुर सनराइज का यह नया अध्याय सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के संकल्प के साथ शुरू हुआ है। आयोजन की सफलता में सभी अतिथियों, रोटरी सदस्यों और सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें।
संपर्क : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now