घर में खाना बनाते-बनाते रसोईये की नीयत हुई खराब! 15 लाख के जेवर-नगदी पर किया हाथ साफ, खरीदने वाला ज्वेलर्स भी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
खम्हारडीह के भावना नगर में 2-3 महीने से हो रही थी चोरी, सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज; पुलिस ने दो आरोपियों से करीब 3.15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण किए बरामद, कुछ जेवर गोल्ड लोन में गिरवी रखने की जानकारी।
रायपुर ACGN:- घर में खाना बनाने के लिए रखे गए रसोईये पर परिवार ने भरोसा किया, लेकिन इसी भरोसे का फायदा उठाकर वह घर की अलमारी से धीरे-धीरे सोने-चांदी के जेवर, सिक्के और नगदी पार करता रहा। रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के भावना नगर में सामने आए इस मामले में पुलिस ने रसोईये सहित चोरी के आभूषण खरीदने वाले एक ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख 15 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भावना नगर निवासी पदमेश दुबे के घर की अलमारी के लॉकर से पिछले 2-3 महीनों से लगातार सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और नगदी रकम गायब हो रही थी। शुरुआत में चोरी का पता नहीं चल पाया, लेकिन लगातार सामान गायब होने पर परिवार को संदेह हुआ। इसके बाद घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। 15 नवंबर 2026 को परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे, इसी दौरान घर में खाना बनाने वाला कुक बबलू मिश्रा लॉकर से जेवरात और नगदी चोरी करते हुए कैमरे में कैद हो गया।
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद प्रार्थी ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि आरोपी करीब 15 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और नगदी चोरी कर ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 464/26, धारा 306 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) दीपमाला कश्यप ने अधीनस्थ अधिकारियों को आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और खम्हारडीह थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच आगे बढ़ाई। पूछताछ और पतासाजी के बाद पुलिस ने बबलू मिश्रा को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए कुछ आभूषण उसने कुशालपुर, पुरानी बस्ती निवासी संतोष सोनी को बेच दिए थे, जबकि कुछ जेवर मणप्पुरम गोल्ड लोन में गिरवी रखे गए हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने संतोष सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख 15 हजार रुपये कीमत के सोने और चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। मणप्पुरम गोल्ड लोन में गिरवी रखे गए आभूषणों के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में बबलू मिश्रा (47 वर्ष), पिता स्वर्गीय बैजनाथ मिश्रा, मूल निवासी ग्राम सिरसा, गंगेव ब्लॉक, थाना मानिगमा, जिला रीवा मध्यप्रदेश, वर्तमान पता मकान नंबर 48, ब्लॉक नंबर 03, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भावना नगर, थाना खम्हारडीह रायपुर शामिल है। वहीं दूसरा आरोपी संतोष सोनी (51 वर्ष), पिता स्वर्गीय खिल्लूराम सोनी, निवासी डॉ. बजाज के सामने, सोनकर बाड़ी, पहाड़ी तालाब, कुशालपुर, थाना पुरानी बस्ती रायपुर है।
पुलिस ने चोरी के आभूषण खरीदने के मामले में संतोष सोनी के विरुद्ध भी कार्रवाई की है। प्रकरण में धारा 317(2) और 3(5) बीएनएस जोड़ी गई है। इस पूरी कार्रवाई को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें।
संपर्क : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































