छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी भारतीय शिक्षा बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा, मार्च में बजेगी परीक्षा की घंटी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
भारतीय शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम, 10वीं की परीक्षा 8 से 20 मार्च और 12वीं की 8 से 30 मार्च तक; संबद्ध विद्यालय ही बनेंगे परीक्षा केंद्र।
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। भारतीय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारिणी घोषित कर दी है। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार इस बोर्ड के अंतर्गत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होने जा रही हैं।
बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 10वीं की ऑल इंडिया सेकेंडरी स्कूल परीक्षा 8 मार्च 2027 से शुरू होकर 20 मार्च 2027 तक चलेगी। वहीं कक्षा 12वीं की ऑल इंडिया सीनियर स्कूल परीक्षा 8 मार्च से प्रारंभ होकर 30 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड की जानकारी के मुताबिक दोनों कक्षाओं में संस्कृत को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किया गया है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में भारतीय शिक्षा बोर्ड से तीन हाईस्कूल, तीन हायर सेकेंडरी स्कूल और 10 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय संबद्ध हैं। इन विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए इस बार पहली बार भारतीय शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
परीक्षा व्यवस्था को लेकर बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि संबद्ध विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए किसी दूसरे शहर या स्थान पर जाने की परेशानी नहीं होगी और वे अपने ही संबद्ध विद्यालयों में परीक्षा दे सकेंगे।
छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने जा रही इन बोर्ड परीक्षाओं को राज्य में भारतीय शिक्षा बोर्ड की शैक्षणिक व्यवस्था के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। अब विद्यार्थियों के सामने मार्च 2027 की परीक्षा को लेकर तैयारी का महत्वपूर्ण समय है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें।
संपर्क : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































