नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बेटी को ससुराल से लेकर लौट रहा था पिता, रास्ते में साले ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट! – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बेटी को ससुराल से लेकर लौट रहा था पिता, रास्ते में साले ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरिया, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर

बैंकुंठपुर के ग्राम सलका में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, 6 साल की मासूम के सामने पिता की दर्दनाक मौत; 20 वर्षीय आरोपी साला गिरफ्तार।

कोरिया ACGN:- पारिवारिक विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। कोरिया जिले के बैंकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलका में अपनी छह साल की बेटी को ससुराल से लेकर घर लौट रहे पिता की रास्ते में बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि मृतक के ही साले ने विवाद के दौरान उन पर हमला कर दिया और जमीन पर पटक-पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर, गर्दन और सीने में गंभीर चोट लगने से 42 वर्षीय जितेंद्र बंसोर की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार 16 नवंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे जितेंद्र बंसोर अपनी छह वर्षीय बेटी को ससुराल से लेकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका सामना अपने साले मन्नी बंसोर (20 वर्ष) से हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने जितेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि मन्नी बंसोर ने जितेंद्र को जमीन पर पटक-पटककर गंभीर चोटें पहुंचाईं। सिर, गर्दन और सीने में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान मृतक की छह वर्षीय मासूम बेटी भी उनके साथ थी। पिता की इस तरह मौत की घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही बैंकुंठपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही मन्नी बंसोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें।
संपर्क : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now