नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जवाली लेम्पस में धान खरीदी का आगाज, पहले ही दिन किसान ने बेचा 56 क्विंटल धान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जवाली लेम्पस में धान खरीदी का आगाज, पहले ही दिन किसान ने बेचा 56 क्विंटल धान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- दीपक पटेल

पंचराम बने पहले धान विक्रेता, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ खरीदी कार्य का शुभारंभ; समिति परिसर के सीमेंटीकरण और नए कार्यालय भवन की उठी मांग।


कोरबा ACGN:- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ आदिवासी सेवा सहकारी समिति मर्यादित जवाली में उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। खरीदी के पहले दिन ग्राम मोंगरा निवासी किसान पंचराम पिता सुन्दरसाय ने 140 बोरा यानी 56 क्विंटल स्वर्णा धान बेचकर इस खरीदी सत्र के पहले किसान होने का गौरव हासिल किया।


शुभारंभ अवसर पर समिति के प्राधिकृत अधिकारी राजेंद्र पाल सिंह कंवर, पूर्व प्राधिकृत अधिकारी लखन सिंह तंवर, ग्राम पंचायत सरपंच दिलेश कुमार कंवर, जनपद सदस्य कमल किशोर बेलदार और उपसरपंच योगेश कुमार कुर्रे सहित पंचगण फेकू चन्द्रपाल एवं गजरूप सिंह उपस्थित रहे। वहीं ग्रामीणों में पुरुषोत्तम साहू, अंकित अग्रवाल, कमल सिंह, लच्छीराम, शिवनन्दन, अयोध्या चरण गुरुजी तथा भाजपा महामंत्री विरेन्द्र नामदेव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
समिति की ओर से नोडल अधिकारी मीनाक्षी ठाकुर (RAEO), समिति प्रबंधक सुकदेव प्रसाद साहू, लेखापाल राजकुमारी साहू, डाटा ऑपरेटर अभिजीत दुबे, फड़ एवं बारदाना प्रभारी दीपक पटेल, मुकद्दम शोभाराम, चौकीदार जनक राम सहित हमालगण मौजूद रहे।


इस दौरान नोडल अधिकारी ने किसानों को धान खरीदी की प्रक्रिया और जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों से पंजीयन एवं टोकन के आधार पर शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य और दिशा-निर्देशों के अनुसार धान खरीदा जाएगा। धान की गुणवत्ता और नमी जांचने के लिए मॉइश्चर मशीन, बारदाना, तौल तथा धान के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की गई है। खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित रखने के साथ किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।


कार्यक्रम के दौरान समिति परिसर के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगें भी जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी गईं। समिति में किसानों की बढ़ती संख्या और धान खरीदी के बढ़ते कार्यभार को देखते हुए पूरे समिति परिसर का सीमेंटीकरण यानी कांक्रीटीकरण कराना आवश्यक बताया गया। इसके साथ ही निर्माणाधीन शासकीय भवन को किसानों और कर्मचारियों की सुविधा तथा बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए समिति के नवीन कार्यालय भवन के रूप में उपलब्ध कराकर वहां कार्यालय स्थानांतरित करने की मांग शासन एवं संबंधित विभाग के समक्ष रखने की बात कही गई।


समिति प्रबंधन का कहना है कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को सुविधाजनक, पारदर्शी और व्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। अब देखना होगा कि किसानों की सुविधा से जुड़ी समिति परिसर के कांक्रीटीकरण और नवीन कार्यालय भवन की मांगों पर संबंधित विभाग कब तक पहल करता है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें।
संपर्क : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now