नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छठ पूजा में घाट पर थे परिवार, इधर चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, 20 लाख के जेवर-नकदी पार, शहर की सुरक्षा पर उठे सवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छठ पूजा में घाट पर थे परिवार, इधर चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, 20 लाख के जेवर-नकदी पार, शहर की सुरक्षा पर उठे सवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव

गोयनपुर इलाके में शिक्षक और व्यापारी के सूने मकानों में बड़ी चोरी, मुख्य दरवाजे और अलमारियों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व नकदी ले उड़े चोर, पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम जुटी जांच में।

अंबिकापुर ACGN:- लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान जहां लोग परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना लेकर घाटों पर सूर्यदेव की आराधना में जुटे थे, वहीं दूसरी ओर चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाकर दो परिवारों की खुशियों पर चोरी का बड़ा वार कर दिया। अंबिकापुर शहर के गोयनपुर इलाके में एक शिक्षक और एक व्यापारी के सूने मकानों को निशाना बनाते हुए चोरों ने करीब 18 से 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों परिवार छठ पूजा के लिए शाम करीब 5 बजे अपने घरों से घाट गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाया। आरोपियों ने मुख्य दरवाजों के ताले तोड़े और घर के अंदर रखी अलमारियों को खंगालते हुए कीमती जेवरात एवं नकदी चोरी कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
जब दोनों परिवार पूजा संपन्न कर घर लौटे तो दरवाजों के ताले टूटे हुए मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घरों की हालत देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। जांच करने पर घरों में रखे कीमती सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरों का सुराग तलाशने के लिए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है।
त्योहार की खुशियों के बीच चोरी, आखिर कहां है सुरक्षा का पहरा?
इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। त्योहारों के दौरान जब बड़ी संख्या में लोग पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के लिए घरों से बाहर निकलते हैं, तब सूने मकानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? क्या ऐसे संवेदनशील समय में पुलिस की गश्त और निगरानी पर्याप्त थी? क्या चोरों ने पहले से रेकी कर वारदात को अंजाम दिया या फिर उन्हें परिवारों के घर से बाहर जाने की जानकारी थी? इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।
फिलहाल गोयनपुर इलाके में हुई इस बड़ी चोरी से स्थानीय लोगों में दहशत और चिंता का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान कर चोरी गए सामान की बरामदगी करेगी और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
जनहित से जुड़ी खबरें, जनसमस्याएं एवं क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियां हम तक पहुंचाएं। आपकी आवाज को प्रमुखता से उठाना ही हमारा उद्देश्य है।
संपर्क : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You May Have Missed