नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गांव की बस्ती में तलवार लेकर निकला युवक – लोगों में दहशत फैलाने का आरोप, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गांव की बस्ती में तलवार लेकर निकला युवक – लोगों में दहशत फैलाने का आरोप, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़

सराईपाली में सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, धारदार तलवार जब्त; न्यायालय से जेल वारंट जारी होने पर आरोपी जेल दाखिल।

रायगढ़ ACGN:- गांव की बस्ती में हाथ में धारदार तलवार लेकर खुलेआम घूमना और लोगों को डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। रायगढ़ जिले के ग्राम सराईपाली में सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर कथित तौर पर दहशत फैलाने वाले युवक को पूंजीपथरा पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लोहे की धारदार तलवार जब्त की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को सूचना मिली कि ग्राम सराईपाली की बीच बस्ती में दिलीप सिदार नामक युवक हाथ में धारदार तलवार लेकर खुलेआम लहरा रहा है और आम लोगों के साथ गाली-गलौज कर उन्हें डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल उप निरीक्षक दिलीप बेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया।
पुलिस टीम गांव पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। इसी दौरान उसे तालाब के पास तलवार लहराते हुए देखा गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और उसके कब्जे से एक लोहे की धारदार तलवार जब्त की। पुलिस के अनुसार, आरोपी का कृत्य धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर उसके विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप सिंह सिदार, पिता ईश्वर प्रसाद, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम सराईपाली, थाना पूंजीपथरा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कराया गया।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक क्षितिज देवांगन, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की तथा आरक्षक नरेंद्र पैंकरा, विक्रांत भगत और सुरेश सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सार्वजनिक शांति से खिलवाड़ करने वालों को चेतावनी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर भय और दहशत का माहौल बनाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
गांव और शहर की सार्वजनिक जगहों पर हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा और शांति के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई जरूरी है, ताकि आम नागरिक बिना भय के अपने दैनिक कार्य कर सकें।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं एवं जनहित के मुद्दे हम तक पहुंचाएं। संपर्क करें : 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now