छठ घाटों पर पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल, व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दी सख्त हिदायत!
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अंबिकापुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव
शंकर घाट, महामाया घाट और शिवधारी कॉलोनी छठ घाट का किया निरीक्षण, स्वच्छता, सुरक्षा, रोशनी और श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन पर दिया जोर।
अंबिकापुर ACGN:- छठ महापर्व को लेकर अंबिकापुर शहर के छठ घाटों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसे लेकर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी जरूरी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए।

मंत्री अग्रवाल ने सबसे पहले शंकर घाट पहुंचकर साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं, इसलिए परिसर की स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी और सुरक्षित आवागमन को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
इसके बाद उन्होंने महामाया घाट पहुंचकर पूजा की तैयारियों और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि छठ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि लोक आस्था और सामाजिक एकता से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे में श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
मंत्री ने गोधनपुर स्थित शिवधारी कॉलोनी छठ घाट का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने साफ-सफाई और पूजा की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से शेष कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि घाटों पर पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छठ महापर्व सूर्य उपासना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना का पर्व है। व्रती कठिन नियमों और अनुशासन के साथ भगवान सूर्य एवं छठी मैया की आराधना करते हैं। ऐसे में घाटों पर उनकी सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षित आवागमन और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आपसी समन्वय से काम करते हुए तैयारियों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर सकें।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं एवं जनहित के मुद्दे हम तक पहुंचाएं। संपर्क करें : 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































