नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बच्चों के भविष्य की शिल्पकारों को मिला सम्मान!, मां की ममता और सेवा की मिसाल बनीं आंगनबाड़ी बहनें – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बच्चों के भविष्य की शिल्पकारों को मिला सम्मान!, मां की ममता और सेवा की मिसाल बनीं आंगनबाड़ी बहनें

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009


गजरा के सामुदायिक भवन में पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, विकास झा ने भी मातृशक्ति के योगदान को बताया अनमोल।

कोरबा ACGN:- समाज के निर्माण में कुछ ऐसी भी महिलाएं हैं, जिनका योगदान अक्सर घरों और परिवारों की जिम्मेदारियों के बीच नजरअंदाज हो जाता है, लेकिन वे नन्हे बच्चों के भविष्य को संवारने से लेकर गर्भवती और धात्री माताओं की देखभाल तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसी ही सेवाभावी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के समर्पण को सम्मान देने के लिए नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के गजरा स्थित सामुदायिक भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा उपस्थित रहीं। उन्होंने अपनी ओर से क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उपहार भेंट कर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सेवाभावी कार्यों और समर्पण के लिए सम्मानित किया।


इस अवसर पर सोनी विकास झा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं समाज की मजबूत नींव हैं। वे केवल विभागीय जिम्मेदारियां नहीं निभातीं, बल्कि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और गर्भवती एवं धात्री माताओं की देखभाल जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाती हैं। एक मां जिस तरह अपने बच्चों की परवरिश और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित रहती है, उसी भावना के साथ ये बहनें भी अनेक बच्चों की देखभाल करती हैं। उनका परिश्रम, धैर्य और सेवाभाव वास्तव में सम्मान के योग्य है। उन्होंने कहा कि इन सभी बहनों का सम्मान कर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।


कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विकास झा, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये बहनें भी मां का ही एक रूप हैं। अपने परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ समाज के अनेक बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कारों की जिम्मेदारी निभाना आसान काम नहीं है। वे गर्भवती महिलाओं और माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


उन्होंने कहा कि इनका कार्य केवल नौकरी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज सेवा और आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। समाज को भी इनके योगदान को समझते हुए उचित सम्मान देना चाहिए, क्योंकि इनका सम्मान वास्तव में मातृशक्ति के सम्मान के समान है।


कार्यक्रम में विकास झा (पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष, भाजयुमो छत्तीसगढ़), पार्षद एवं पीआईसी सदस्य अश्वनी मिश्रा, प्रमोद सोना तथा भाजपा मंडल मंत्री कविता यादव अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


सम्मान से बढ़ा उत्साह, सेवा के संकल्प को मिली नई ऊर्जा
कार्यक्रम के अंत में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उपहार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि समाज की अगली पीढ़ी को स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारित बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके आसपास की महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या और जनहित से जुड़े मुद्दों को हम तक पहुंचाएं। संपर्क करें : 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now