नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जन्मदिन पर केक नहीं, बच्चों के संग खुशियां बांटीं!, मंत्री ने परोसा भोजन, नन्हों की मुस्कान बनी सबसे बड़ा उपहार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जन्मदिन पर केक नहीं, बच्चों के संग खुशियां बांटीं!, मंत्री ने परोसा भोजन, नन्हों की मुस्कान बनी सबसे बड़ा उपहार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्राम लटोरी के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन, न्योता भोज में खुद परोसा भोजन और बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन; टॉफियां और उपहार देकर साझा की खुशियां।

सूरजपुर ACGN:- जन्मदिन पर लोग अक्सर अपनों के बीच खुशियां मनाते हैं, लेकिन जब खुशियों का हिस्सा समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चे बन जाएं तो उस दिन की याद और भी खास हो जाती है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने जन्मदिन को कुछ इसी अंदाज में यादगार बनाया। उन्होंने सूरजपुर जिले के ग्राम लटोरी के नवापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच पहुंचकर जन्मदिन मनाया। यहां न कोई औपचारिकता थी और न ही दिखावे की चमक, बल्कि बच्चों की खिलखिलाहट, गीत, कविताएं और साथ बैठकर भोजन करने का आत्मीय माहौल नजर आया। इस अवसर पर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी भी मौजूद रहे।


मंत्री श्रीमती राजवाड़े के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचते ही बच्चों ने एक साथ हैप्पी बर्थडे टू यू गाकर उनका स्वागत किया। नन्हे बच्चों की इस मासूम बधाई ने पूरे आयोजन को खुशियों से भर दिया। मंत्री ने भी बच्चों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की, उनके नाम पूछे और उन्हें खुलकर अपनी बातें बताने के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चों ने भी बिना किसी झिझक के अपना परिचय दिया।
बातचीत के दौरान बच्चों ने अपनी बाल प्रतिभा का परिचय देते हुए ‘मछली जल की रानी है’, ‘आलू कचालू’ और ‘तितली रानी’ जैसी कविताएं सुनाईं। बच्चों की प्यारी प्रस्तुतियों पर मंत्री ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। जब उन्होंने पूछा कि आंगनबाड़ी में रोज कौन-कौन आता है, तो बच्चों ने मुस्कुराते हुए हाथ उठाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


  चॉकलेट का रैपर कहां डालेंगे? बच्चों ने दिया सही जवाब!
बच्चों के साथ बातचीत में मंत्री ने स्वच्छता और अच्छी आदतों को लेकर भी सवाल किए। उन्होंने पूछा कि चॉकलेट खाने के बाद उसका रैपर कहां डालना चाहिए? इस पर बच्चों ने एक स्वर में जवाब दिया कि डस्टबिन में। बच्चों का सही जवाब सुनकर मंत्री ने उनकी सराहना की और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की सीख दी।
जब मंत्री खुद बनीं बच्चों की मेजबान, जमीन पर बैठकर किया भोजन
आयोजन का सबसे आत्मीय पल न्योता भोज के दौरान देखने को मिला। बच्चों के लिए चावल, दाल, खीर, पूड़ी, छोला और मुनगा भाजी सहित कई तरह के व्यंजन तैयार किए गए थे। भोजन शुरू करने से पहले बच्चों ने सामूहिक रूप से भोजन मंत्र का पाठ किया। इसके बाद मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने खुद अपने हाथों से बच्चों को भोजन परोसा और उनके साथ जमीन पर बैठकर भोजन ग्रहण किया।


बच्चों के बीच बैठकर भोजन साझा करने का यह दृश्य जन्मदिन समारोह की खास पहचान बन गया। भोजन के बाद मंत्री ने बच्चों को टॉफियां और उपहार भी भेंट किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरा आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की हंसी-खुशी से गूंज उठा।
न्योता भोज से बच्चों के पोषण और सामुदायिक सहभागिता का संदेश
आंगनबाड़ी केंद्रों में न्योता भोज आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों के पोषण, देखभाल और समग्र विकास से समाज को जोड़ना है। इस पहल के माध्यम से आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को बच्चों के साथ भोजन साझा करने तथा उनके बेहतर भविष्य के लिए अपनी सहभागिता निभाने का अवसर मिलता है।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने जन्मदिन को आंगनबाड़ी के बच्चों के बीच मनाकर इसी सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। बच्चों के गीत, कविताएं, मासूम सवाल-जवाब और उनके साथ भोजन के पल इस आयोजन की सबसे खूबसूरत याद बन गए।
कहते हैं कि जन्मदिन पर मिलने वाले उपहार कुछ समय बाद भुला दिए जाते हैं, लेकिन किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने की खुशी लंबे समय तक याद रहती है। मंत्री के इस आयोजन में भी बच्चों की मुस्कान ही सबसे बड़ा उपहार बनकर सामने आई।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने आसपास की महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या और जनहित से जुड़े मुद्दों को हम तक पहुंचाएं। संपर्क करें : 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now