नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 60 दिन बाद भी इंसाफ का इंतजार! दिवंगत शिक्षिका के मामले में आदिवासी समाज का फूटा गुस्सा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

60 दिन बाद भी इंसाफ का इंतजार! दिवंगत शिक्षिका के मामले में आदिवासी समाज का फूटा गुस्सा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय की दिवंगत शिक्षिका चित्रलता सिंह मरावी के मामले में पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, सर्व आदिवासी समाज ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र कार्रवाई की मांग।

सूरजपुर ACGN:- प्रेमनगर में दिवंगत शिक्षिका स्व. चित्रलता सिंह मरावी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज का आक्रोश सामने आया है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय से जुड़ी इस संवेदनशील घटना को 60 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कार्रवाई को लेकर समाज में नाराजगी बनी हुई है। समाज का आरोप है कि शिक्षिका को कथित मानसिक प्रताड़ना के कारण आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा, लेकिन मामले में जिम्मेदार बताए जा रहे लोगों के खिलाफ अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।
इसी नाराजगी के चलते 3 नवंबर 2026 को गोंड समाज सूरजपुर सहित सर्व आदिवासी समाज के जिला एवं सेक्टर स्तर के पदाधिकारी प्रेमनगर पहुंचे। यहां उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मामले में शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के दो महीने बाद भी न्याय की प्रक्रिया आगे बढ़ती दिखाई नहीं दे रही है।
समाज ने मामले को गंभीर बताते हुए दोषियों की पहचान कर निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग उठाई है। उनका कहना है कि किसी भी पीड़ित परिवार को न्याय के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़े। अब इस मामले में प्रशासन और पुलिस की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।
सवाल अब सिर्फ एक परिवार को न्याय दिलाने का नहीं, बल्कि जांच और कानून व्यवस्था पर जनता के भरोसे का भी है। आखिर 60 दिन बीतने के बाद भी मामले में कार्रवाई की स्थिति क्या है? पुलिस जांच में अब तक क्या सामने आया है और जिम्मेदारों के विरुद्ध आगे क्या कदम उठाए जाएंगे? प्रशासन को इन सवालों का स्पष्ट जवाब देना चाहिए, ताकि दिवंगत शिक्षिका के परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद बनी रहे और सच्चाई सामने आ सके।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की घटनाओं, जनसमस्याओं और भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ (ACGN) से जुड़ें। छत्तीसगढ़ के सभी ब्लॉक, जिला एवं पंचायत स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है। इच्छुक युवक एवं युवतियां, जो निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं, वे दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क सूत्र : 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now