नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गांव मजबूत होंगे तभी देश मजबूत बनेगा, – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गांव मजबूत होंगे तभी देश मजबूत बनेगा,

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


बलांगीर, ओडिशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- पवन अग्रवाल, बलांगीर

एकल विद्यालय अभियान के प्रणेता श्याम गुप्त पहुंचे बलांगीर, सेवा सदन में हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम; अधिवक्ता गणेश लाल दीक्षित ने शिक्षा, संस्कार और ग्रामीण समाज की जिम्मेदारी पर रखे विचार।

बलांगीर ACGN:- एकल विद्यालय अभियान के प्रणेता एवं अभिभावक श्याम गुप्त के ओडिशा प्रवास के दौरान बलांगीर पहुंचने पर राधारानीपाड़ा स्थित सेवा सदन में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मातृशक्ति, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में गांवों के विकास, शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण विचार रखे गए।


कार्यक्रम में अधिवक्ता गणेश लाल दीक्षित ने अपने संबोधन में ग्रामीण एवं वनवासी समाज के उत्थान को राष्ट्र निर्माण की बुनियाद बताते हुए कहा कि देश का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब गांवों के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, संस्कार और जागरूकता पहुंचे। एकल विद्यालय अभियान केवल बच्चों को पढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण समाज में आत्मविश्वास, सामाजिक चेतना और आत्मनिर्भरता जगाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक जागरूक व्यक्ति को ऐसे सेवा कार्यों से जुड़कर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। गांव मजबूत होंगे, तभी देश मजबूत बनेगा। उन्होंने एकल विद्यालय अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षा और सेवा के इस कार्य को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर एकल विद्यालय अभियान के प्रणेता श्याम गुप्त ने “चलो गांव की ओर, फिर से देश का निर्माण करना है” का संदेश देते हुए कहा कि भारत को शक्तिशाली, सुरक्षित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए गांवों की ओर लौटना होगा। वनवासी एवं ग्रामीण समाज को अपनाकर उनके सुख-दुःख में सहभागी बनना होगा। शिक्षा, संस्कार और सेवा के माध्यम से ग्रामीण समाज को सशक्त करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
श्याम गुप्त का जन्म अविभाजित भारत के पश्चिमी पंजाब में हुआ था, जो वर्तमान में पाकिस्तान का हिस्सा है। रामकृष्ण मिशन विद्यालय में अध्ययन के दौरान वे स्वामी विवेकानंद के जीवन और आदर्शों से प्रभावित हुए। वर्ष 1964 में भौतिक विज्ञान में एमएससी की डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने अपना जीवन समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-प्रांत प्रचारक के रूप में ओडिशा में लगभग दस वर्षों तक कार्य करते हुए उन्हें स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के सेवा कार्यों तथा वनवासी समाज के उत्थान के प्रयासों से प्रेरणा मिली। इसी प्रेरणा से दुर्गम वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता पहुंचाने के उद्देश्य से एकल विद्यालय अभियान की स्थापना एवं विस्तार की दिशा में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में अभियान की पहुंच की जानकारी देते हुए बताया गया कि एकल विद्यालय देश के दुर्गम, वनवासी बहुल और सीमावर्ती क्षेत्रों के लगभग एक लाख गांवों तक पहुंच चुका है। ओडिशा के 22 जिलों के 177 प्रखंडों के पांच हजार से अधिक गांवों तथा बलांगीर जिले के 320 गांवों में पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से एकल विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इनके जरिए बच्चों और ग्रामीण परिवारों तक शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक चेतना का संदेश पहुंचाया जा रहा है।
श्याम गुप्त के इस प्रवास ने ग्रामीण एवं वनवासी समाज में शिक्षा, संस्कार, सेवा और आत्मनिर्भरता की आवश्यकता को फिर से रेखांकित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपनी भागीदारी बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर अधिवक्ता गणेश लाल दीक्षित के साथ रवि कुमार अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, आशा अग्रवाल, नीरू अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, मीरा देवी केजरीवाल, हरिबंधु नायक, प्रफुल्ल कुमार जैन, नरेंद्र कुमार जैन, दत्तानंद पांडा, आशीष दीक्षित एवं लोकनाथ शर्मा सहित समिति के सदस्य, गणमान्य व्यक्ति तथा सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की घटनाओं और भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए हमसे जुड़ें। छत्तीसगढ़ के सभी ब्लॉक, जिला एवं पंचायत स्तर पर प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now