नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फिर डॉ. आर.एस. सिंह पर भरोसा, निर्विरोध बने जिला संयोजक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

फिर डॉ. आर.एस. सिंह पर भरोसा, निर्विरोध बने जिला संयोजक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन, कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और मांगों को उठाने की होगी जिम्मेदारी

सूरजपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन जिला सूरजपुर के जिला संयोजक पद पर डॉ. आर.एस. सिंह को एक बार फिर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में प्रांतीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में आयोजित बैठक में विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने उनके नाम पर सर्वसम्मति जताई। किसी अन्य नाम का प्रस्ताव नहीं आने पर उन्हें पुनः जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जानकारी के अनुसार, फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेशभर में जिला संयोजकों के निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में सूरजपुर जिला शाखा के संयोजक के चयन के लिए बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए।


निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिला संयोजक पद के लिए डॉ. आर.एस. सिंह का नाम प्रस्तावित किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने एकमत से इसका समर्थन किया। अन्य किसी नाम का प्रस्ताव सामने नहीं आने पर प्रांतीय पर्यवेक्षकों ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। उनके पुनः चयन से संगठन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह देखा गया।


कर्मचारियों की समस्याएं उठाना होगी प्राथमिकता
पुनः जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. आर.एस. सिंह ने कहा कि फेडरेशन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी चुनौती भी है। वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से इसका निर्वहन करेंगे। अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं, मांगों और अधिकारों को उचित मंच पर मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए कर्मचारियों की आवाज बुलंद करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
बैठक में फेडरेशन के जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा विभिन्न संगठनों के कर्मचारी प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


भरोसे के साथ बढ़ीं जिम्मेदारियां
सूरजपुर जिले के पूर्व जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह का पुनः निर्विरोध चयन संगठन के प्रति उनके साथियों के भरोसे और एकजुटता के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, जिला संयोजक के रूप में उनके सामने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं, सेवा संबंधी मांगों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर कई जिम्मेदारियां रहेंगी। अब कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में फेडरेशन इन मुद्दों को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएगा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now