नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शहीदों की याद में गूंजा देशभक्ति का संगीत, कैंडल जलाकर नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शहीदों की याद में गूंजा देशभक्ति का संगीत, कैंडल जलाकर नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

पुलिस स्मृति दिवस पर सिविक सेंटर पार्क में पुलिस बैंड की विशेष प्रस्तुति, अर्जुन रथ पार्क से निकला पैदल मार्च; युवाओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

दुर्ग ACGN:- देश और आम नागरिकों की सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस जवानों की स्मृति में दुर्ग पुलिस ने ‘शहीदों की शहादत के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर 2026 को सिविक सेंटर पार्क में पुलिस बैंड की विशेष प्रस्तुति हुई। देशभक्ति की धुनों ने उपस्थित नागरिकों में शहीदों के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत किया।


उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस बैंड ने अर्जुन रथ पार्क से पैदल मार्च निकाला। मार्च मार्केट क्षेत्र का भ्रमण करते हुए आगे बढ़ा। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।


कैंडल जलाकर शहीदों को किया नमन
कार्यक्रम के समापन पर नागरिकों ने एक-एक कैंडल प्रज्वलित कर देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीद पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।


दुर्ग पुलिस के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव तथा पुलिस के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना और शहीदों के बलिदान को हमेशा स्मरण रखना है।


शहीदों का बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए कर्तव्य निभाने की प्रेरणा भी है। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों ने उन वीर जवानों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की, जिन्होंने दूसरों की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now