नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मोदी के पत्र पर साय का जवाब, बोले– विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मिलेगी नई गति – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मोदी के पत्र पर साय का जवाब, बोले– विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मिलेगी नई गति

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- रायपुर

प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं पर मुख्यमंत्री ने जताया आभार, नक्सलवाद के विरुद्ध सफलता, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और विकास योजनाओं का किया उल्लेख।

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेजे गए आत्मीय शुभकामना पत्र के जवाब में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों की ओर से आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन प्रदेश को समृद्ध, सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की नई ऊर्जा देता है।
मुख्यमंत्री साय ने अपने आभार पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री ने सरगुजा के वनांचलों से लेकर बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों तक की अपनी यात्राओं और छत्तीसगढ़ के जनजीवन से जुड़े अनुभवों को जिस आत्मीयता से याद किया है, वह प्रदेशवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने पिछले वर्ष राज्य की रजत जयंती पर प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ आगमन और नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण को भी विकास यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।


     अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प
मुख्यमंत्री ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ और प्रदेशवासियों की दशकों पुरानी आकांक्षाएं पूरी हुईं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में समृद्ध एवं विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करना राज्य सरकार का महत्वपूर्ण दायित्व है।


            बस्तर में शांति और विकास की नई पहचान
मुख्यमंत्री साय ने नक्सलवाद के विरुद्ध मिली सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों के साहस और स्थानीय जनता के सहयोग से बस्तर में सकारात्मक बदलाव आया है। कभी नक्सल हिंसा से प्रभावित रहा यह क्षेत्र अब शांति, विश्वास और विकास की नई पहचान बना रहा है।
उन्होंने नियद नेल्लानार योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके माध्यम से दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन स्थानीय युवाओं की प्रतिभा और आत्मविश्वास को आगे बढ़ा रहे हैं। सरकार बस्तर को पर्यटन, खेल और उद्यमिता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।


किसान, गरीब परिवार और महिलाओं के कल्याण का जिक्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 25 लाख से अधिक धान उत्पादक किसानों को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और प्रधानमंत्री धनधान्य कृषि योजना से कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के लगभग 73 लाख जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क राशन, 22 लाख से अधिक परिवारों को पक्के आवास, 41 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल और करीब 40 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। लगभग ढाई करोड़ आयुष्मान कार्डों के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा का दायरा बढ़ा है।
मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके तहत लगभग 68 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे उनके आर्थिक स्वावलंबन को मजबूती मिल रही है।


      रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी से खुलेंगे नए रास्ते
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं, वंदे भारत और अमृत भारत जैसी रेल सेवाओं तथा चार हवाई अड्डों के नेटवर्क का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि रायपुर-बिलासपुर फोरलेन और रायपुर-विशाखापत्तनम तथा रांची-धनबाद से जुड़ने वाली सड़क परियोजनाएं आवागमन को बेहतर बनाने के साथ निवेश और रोजगार की संभावनाओं को भी विस्तार देंगी।
संस्कृति के संरक्षण के साथ तकनीकी विकास पर जोर
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की लोककलाओं, जनजातीय संस्कृति, कबीरपंथ की समतामूलक परंपरा और पद्म विभूषण तीजन बाई की पंडवानी को प्रदेश की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक जड़ों को सहेजते हुए छत्तीसगढ़ आधुनिक प्रौद्योगिकी और डिजिटल नवाचार की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है।
नवा रायपुर को तकनीकी विकास का केंद्र बनाने, इंडिया एआई मिशन और सेमीकंडक्टर मिशन से जुड़ी संभावनाओं को आगे बढ़ाने तथा स्टील, एल्युमिनियम, आईटी, फार्मा, टेक्सटाइल और ऊर्जा क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने की बात भी कही।
मुख्यमंत्री ने एम्स, आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपल आईटी और निफ्ट जैसे संस्थानों को युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए स्थानीय भाषाओं में प्रारंभिक शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही।
‘अंजोर विजन’ से विकसित भारत @2047 की ओर कदम
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के ‘अंजोर विजन’ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह प्रेरणादायी है। विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय संकल्प के अनुरूप राज्य सरकार ने विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए रोडमैप तैयार किया है।
उन्होंने संत गुरु घासीदास बाबा के ‘मनखे-मनखे एक समान’ संदेश और प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को भरोसा दिलाया कि उनके मार्गदर्शन और प्रदेशवासियों की सहभागिता से राज्य सरकार अटल बिहारी वाजपेयी के समृद्ध एवं विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं और सतत मार्गदर्शन के लिए पुनः आभार व्यक्त किया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now