नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , टड़िया में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! पति-पत्नी की मौके पर मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रहा 12 वर्षीय मासूम – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

टड़िया में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! पति-पत्नी की मौके पर मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रहा 12 वर्षीय मासूम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर

बेटी के घर से लौट रहा था परिवार, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटा; हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार।

भैयाथान (सूरजपुर) ACGN:- जिले के भैयाथान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टड़िया के पास शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार देवनाथ बराई (55 वर्ष) और उनकी पत्नी मालवती (49 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद 12 वर्षीय नाती गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, परिवार अपनी बेटी के घर से वापस लौट रहा था। इसी दौरान टड़िया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क पर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, पति-पत्नी की मौके पर मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन संचालन से सड़क पर पैदा हो रहे खतरे को सामने ला दिया है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now