नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 95.5% अंक हासिल कर दीपा राजवाड़े ने रचा सफलता का इतिहास, प्रेमनगर में रहीं प्रथम – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

95.5% अंक हासिल कर दीपा राजवाड़े ने रचा सफलता का इतिहास, प्रेमनगर में रहीं प्रथम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रेमनगर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव प्रेमनगर

विधायक भूलन सिंह मरावी ने ₹25 हजार की प्रोत्साहन राशि देकर किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर

मेहनत और लगन से दीपा ने हासिल किया मुकाम, अब अन्य विद्यार्थियों के लिए बनीं प्रेरणा।


सूरजपुर जिला ACGN:- माध्यमिक शिक्षा मंडल की सत्र 2025-26 की दसवीं बोर्ड परीक्षा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदननगर, विकासखंड प्रेमनगर की होनहार छात्रा कु. दीपा राजवाड़े ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ उन्होंने प्रेमनगर क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल कर अपने विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
दीपा राजवाड़े की इस शानदार सफलता पर प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने उन्हें ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया। विधायक द्वारा दिया गया यह सम्मान छात्रा की मेहनत, लगन और शैक्षणिक उपलब्धि को प्रोत्साहित करने की सराहनीय पहल है।
दीपा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
दीपा राजवाड़े की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। उनकी सफलता से यह संदेश मिलता है कि लगन और परिश्रम के दम पर सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ की ओर से कु. दीपा राजवाड़े को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ (ACGN)
पिछले 4 वर्षों से लगातार निष्पक्ष, निर्भीक एवं सच्ची खबरों को प्रकाशित करता विश्वसनीय और तेजी से बढ़ता वेब पोर्टल।
प्रदीप मिश्रा [संपादक]
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।
7647981711, 9303948009
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now