नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़! बिना पंजीयन चल रहा गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सील – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़! बिना पंजीयन चल रहा गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सील

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर

परीक्षा से वंचित छात्रों की शिकायत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अब जिले के सभी पैरामेडिकल संस्थानों की होगी जांच
बिना वैध पंजीयन पैरामेडिकल कोर्स संचालित करने का मामला उजागर, प्रशासन ने संस्थानों को दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी।

सूरजपुर जिला ACGN:- विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जाने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य परीक्षा से वंचित किए जाने की शिकायत के बाद प्रशासनिक टीम ने गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट को सील कर दिया। जांच के दौरान सामने आया कि संस्थान का छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल, रायपुर में वैध पंजीयन नहीं था, इसके बावजूद यहां विद्यार्थियों को पैरामेडिकल पाठ्यक्रम की पढ़ाई कराई जा रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती रिया जैनील के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों की टीम ने संस्थान की जांच की। जांच और कार्रवाई के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह, तहसीलदार सूर्यकांत साहू, डॉ. राजेश श्रेष्ठ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जांच में पंजीयन नहीं पाए जाने पर संस्थान को सील करने की कार्रवाई की गई।
अब जिले के सभी पैरामेडिकल संस्थान प्रशासन के रडार पर
गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट पर कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने जिले में संचालित अन्य पैरामेडिकल संस्थानों की भी जांच करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सभी संस्थानों के पंजीयन, मान्यता और संचालन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाएगी। यदि किसी संस्थान में नियमों का उल्लंघन या बिना वैध पंजीयन के पाठ्यक्रम संचालित किए जाने की बात सामने आती है, तो संबंधित संस्थान के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को गुमराह कर बिना वैध पंजीयन या मान्यता के पाठ्यक्रम संचालित करना गंभीर मामला है। विद्यार्थियों के भविष्य और उनके शैक्षणिक अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस कार्रवाई से उन संस्थानों में हड़कंप मचने की संभावना है, जो आवश्यक पंजीयन और मान्यता के बिना शैक्षणिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जिले में होने वाली जांच में और कितने संस्थानों की अनियमितताएं सामने आती हैं।


अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ (ACGN)
पिछले 4 वर्षों से लगातार निष्पक्ष, निर्भीक एवं सच्ची खबरों को प्रकाशित करता विश्वसनीय और तेजी से बढ़ता वेब पोर्टल।
प्रदीप मिश्रा [संपादक]
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।
7647981711, 9303948009
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now