नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अब एक छत के नीचे दिखेगा छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का राजसी वैभव – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अब एक छत के नीचे दिखेगा छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का राजसी वैभव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

‘रियासत वीथिका’ में राजचिह्न, दुर्लभ दस्तावेज, सिक्के और परंपराएं होंगी प्रदर्शित; राज परिवारों के सहयोग से तैयार होगी ऐतिहासिक विरासत

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ की 14 पूर्ववर्ती देसी रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक ही स्थान पर देखने को मिल सकता है। राज्य सरकार ने राजसी परंपराओं, दुर्लभ धरोहरों और ऐतिहासिक सामग्री को एक मंच पर प्रदर्शित करने के लिए ‘रियासत वीथिका’ स्थापित करने की योजना तैयार की है।
इसी सिलसिले में 27 अक्टूबर को रायपुर के उद्योग भवन स्थित पर्यटन मंडल के सभाकक्ष में रियासतों के वंशजों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तावित वीथिका की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई और राज परिवारों से सुझाव लिए गए।
सरकार की इस पहल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के राजसी इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ नई पीढ़ी, विद्यार्थियों, शोधार्थियों और पर्यटकों को प्रदेश के अतीत से परिचित कराना है।
        राजसी परंपराओं से लेकर दुर्लभ धरोहरों तक
प्रस्तावित ‘रियासत वीथिका’ में विभिन्न रियासतों की राजदरबारी परंपराओं, राजचिह्नों, पारंपरिक वेशभूषा, अस्त्र-शस्त्र, प्राचीन सिक्कों, मुहरों और ऐतिहासिक दस्तावेजों को प्रदर्शित करने की योजना है।
इसके साथ ही तीज-त्योहारों, रीति-रिवाजों और तत्कालीन सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन से जुड़ी सामग्री को भी इसमें स्थान दिया जाएगा। वर्तमान में इन रियासतों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण धरोहरें राजमहलों, राज परिवारों के निजी संग्रहों, स्थानीय संग्रहालयों और अभिलेखागारों में संरक्षित हैं। योजना के तहत इन सामग्रियों और उनसे जुड़ी जानकारियों को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा।
      राज परिवारों की भागीदारी से तैयार होगा दस्तावेज
पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने बैठक में प्रस्तावित वीथिका की कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहल का उद्देश्य रियासतों की विशिष्ट ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण, दस्तावेजीकरण और प्रभावी प्रदर्शन सुनिश्चित करना है।
वीथिका के विकास में संबंधित राज परिवारों के सुझाव और मार्गदर्शन को महत्व दिया जाएगा। इसके लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने की योजना है, जो प्रत्येक रियासत से संपर्क कर ऐतिहासिक सामग्री और उससे जुड़ी जानकारी के संकलन एवं दस्तावेजीकरण का कार्य करेगा।
         हेरिटेज पर्यटन को भी मिलेगा नया आधार
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने कहा कि प्रदेश का इतिहास पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व और पुरातत्व की दृष्टि से समृद्ध रहा है। रियासतों की विरासत ने छत्तीसगढ़ को विशिष्ट पहचान दिलाई है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ऐतिहासिक महलों को हेरिटेज पर्यटन और होमस्टे के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कार्य कर रही है। इससे धरोहरों के संरक्षण के साथ पर्यटन की नई संभावनाएं विकसित होने की उम्मीद है।
विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए बन सकता है महत्वपूर्ण केंद्र
प्रस्तावित वीथिका के जरिए छत्तीसगढ़ की रियासतों के इतिहास को व्यापक पहचान मिलने की उम्मीद है। यह विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए अध्ययन एवं जानकारी का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकती है। साथ ही देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह नया आकर्षण बनने की संभावना है।
             कई राज परिवारों के प्रतिनिधि हुए शामिल
बैठक में रायगढ़ राजघराने से राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, सरगुजा से आदित्येश्वर शरण सिंहदेव एवं कुमुदिनी देवी, सारंगढ़ से डॉ. परिवेश मिश्र एवं कुलिशा देवी, कवर्धा से योगेश्वर राज सिंह एवं मैकलेश्वर सिंह, छुईखदान से गिरिराज किशोर दास, उदयपुर-धरमजयगढ़ से जितेन्द्र नरसिंह राणा तथा खैरागढ़ से आर्यव्रत सिंह एवं शताक्षी सिंह शामिल हुए।
राज परिवारों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित वीथिका को अधिक प्रभावी और आकर्षक बनाने के लिए सुझाव दिए। सक्ती से धर्मेंद्र सिंह तथा सरगुजा से विन्धेश्वर सिंह देव वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक से जुड़े।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक सौमिल रंजन चौबे सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now