नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, 2 दिन में 5,748 ई-चालान जारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रायपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, 2 दिन में 5,748 ई-चालान जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

193 वाहन चालकों पर मौके पर कार्रवाई, ड्रंक एंड ड्राइव के 40 मामले; ITMS कैमरों से भी रखी जा रही नजर

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया है। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के यातायात विभाग के अनुसार, पिछले दो दिनों में प्रत्यक्ष जांच के दौरान 193 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई, जबकि ITMS कैमरों के माध्यम से 5,748 ई-चालान जारी किए गए हैं।
यातायात पुलिस का यह अभियान शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। कार्रवाई डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में की जा रही है।


बिना नंबर प्लेट और शराब पीकर वाहन चलाने पर कार्रवाई
यातायात पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रत्यक्ष जांच में अलग-अलग उल्लंघनों के मामले सामने आए। इनमें बिना नंबर प्लेट या आड़े-तिरछे नंबर प्लेट वाले 62 वाहन, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के 18 मामले और नो पार्किंग के 28 मामले शामिल हैं।
इसके अलावा तीन सवारी के 26, शराब पीकर वाहन चलाने के 40, रंगीन फिल्म लगे वाहनों के 5 और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के 5 मामलों में कार्रवाई की गई। अन्य यातायात उल्लंघनों के 9 मामले भी दर्ज किए गए।


               ITMS कैमरों से 5,748 ई-चालान
शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगे इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) कैमरों के माध्यम से भी नियमों की निगरानी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पिछले दो दिनों में कैमरों की मदद से कुल 5,748 ई-चालान जारी किए गए।
इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाना, तीन सवारी, निर्धारित गति से अधिक तेज वाहन चलाना, नो पार्किंग और गलत दिशा में वाहन चलाने जैसे उल्लंघन शामिल हैं।
            यातायात पुलिस की वाहन चालकों से अपील
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने और नो पार्किंग में वाहन खड़ा नहीं करने की अपील की है। साथ ही शराब का सेवन करने के बाद वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी गई है।
पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना केवल चालानी कार्रवाई से बचने का तरीका नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now