नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राम जानकी मंदिर रेलवे फाटक के पास चाकू से हमला कर लूट, एक गिरफ्तार; तीन बालक अभिरक्षा में – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राम जानकी मंदिर रेलवे फाटक के पास चाकू से हमला कर लूट, एक गिरफ्तार; तीन बालक अभिरक्षा में

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

मोबाइल फोन को लेकर विवाद के बाद वारदात का आरोप, लूटा गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में चाकू दिखाकर लूट की घटना के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर मारपीट कर चाकू से चोट पहुंचाने और मोबाइल फोन सहित 2,000 रुपये नगद लूटकर फरार होने का आरोप है।
        रेलवे फाटक के पास रोका, फिर हुआ विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 26 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे की है। प्रार्थी अपने मित्र के साथ मोटरसाइकिल से भनपुरी से काम करके लौट रहा था। इसी दौरान चंद्रशेखर नगर, लोधीपारा स्थित राम जानकी मंदिर रेलवे फाटक के पास चार लड़कों ने उन्हें रोक लिया।
मोबाइल फोन वापस नहीं करने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने प्रार्थी के मित्र के साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर धमकाया। इसी बीच एक युवक ने चाकू से उसके मित्र की पीठ पर चोट पहुंचाई। इसके बाद प्रार्थी का मोबाइल फोन और 2,000 रुपये नगद लेकर सभी मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
         पंडरी पुलिस और साइबर यूनिट ने की कार्रवाई
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 366/2026, धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। थाना पंडरी पुलिस ने एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के सहयोग से कार्रवाई करते हुए मोहित भरतरा और तीन विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता का पता लगाया।
पुलिस ने मोहित भरतरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया। वहीं, घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू एक विधि से संघर्षरत बालक से बरामद कर जब्त किया गया।
   आरोपी जेल भेजा गया, बाल न्यायालय में पेश होंगे बालक
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मोहित भरतरा को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। तीनों विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लेकर बाल न्यायालय/किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि तीनों बालकों में से एक पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहा है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now