नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेंध लेक पर आसमान में होगा रोमांच, एयर शो को लेकर सुरक्षा अलर्ट – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सेंध लेक पर आसमान में होगा रोमांच, एयर शो को लेकर सुरक्षा अलर्ट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

2 नवंबर को सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो, हजारों दर्शकों के पहुंचने की संभावना

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्योत्सव 2026 को लेकर रायपुर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। नवा रायपुर अटल नगर स्थित सेंध लेक क्षेत्र में आगामी 2 नवंबर को भारतीय वायु सेना के प्रसिद्ध ‘सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो’ का भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और दर्शकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है।
एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह अधिकारियों के दल के साथ सेंध लेक पहुंचे। उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि एयर शो को देखने बड़ी संख्या में नागरिकों और अतिथियों के पहुंचने की संभावना है, इसलिए सुरक्षा और सुविधाओं के साथ यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखना प्रशासन की प्राथमिकता होगी।


निरीक्षण के दौरान मुख्य मंच, वीआईपी सिटिंग एरिया और आम दर्शकों के बैठने की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने प्रवेश और निकास मार्गों को स्पष्ट रूप से निर्धारित करने के साथ पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि कार्यक्रम के दौरान वाहनों की आवाजाही में किसी तरह की परेशानी न हो।
आयोजन स्थल पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फर्स्ट एड किट, एम्बुलेंस और मेडिकल टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा निर्बाध साउंड सिस्टम, बिजली की लगातार आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, मोबाइल टॉयलेट और मजबूत परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।


कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि एयर शो देखने पहुंचने वाले लोगों को सुरक्षा के साथ बेहतर सुविधाएं मिलें और आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे।
स्थल निरीक्षण के दौरान नगर निगम रायपुर के आयुक्त  संबित मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिस्वरंजन, भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now