नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाजारों में जाम का खतरा, पुलिस का सख्त अलर्ट – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बाजारों में जाम का खतरा, पुलिस का सख्त अलर्ट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊



रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

त्योहारों से पहले व्यापारियों के साथ बैठक, अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग पर होगी कार्रवाई

रायपुर ACGN:- आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए रायपुर शहर के प्रमुख बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात दबाव से निपटने के लिए पुलिस कमिश्नरेट, नगर निगम और व्यापारी संघ ने कमर कस ली है। 26 अक्टूबर को आयोजित समन्वय बैठक में बाजारों में सुगम यातायात, व्यवस्थित पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में दुकानों के बाहर सामान फैलाने, सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने तथा अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर सख्ती बरतने की बात कही गई।
डीसीपी मध्य श्री तारकेश्वर पटेल, डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा, अतिरिक्त डीसीपी मध्य  विवेक शुक्ला, अतिरिक्त डीसीपी ट्रैफिक  रामकुमार बर्मन, श्रीमती स्नेहिल साहू, अतिरिक्त डीसीपी प्रोटोकॉल  पीतांबर पटेल, नगर निगम जोन क्रमांक-4 की कमिश्नर सुश्री दिव्या चंद्रवंशी, नगर निवेशक  आभाष मिश्रा, एसीपी कोतवाली तथा यातायात पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में व्यापारी संघ के करीब 50 पदाधिकारी और प्रतिनिधि भी शामिल हुए।


बैठक में व्यापारियों से कहा गया कि वे अपनी दुकानों का सामान निर्धारित व्यावसायिक सीमा के भीतर ही रखें। सड़क और फुटपाथ पर सामान फैलाने से पैदल यात्रियों के साथ वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है और जाम की स्थिति बनती है। सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमणमुक्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम द्वारा लोकल रोड वेंडर्स के लिए गॉस मेमोरियल ग्राउंड, पुराने नगर निगम कार्यालय, सीरत मैदान और हिन्द स्पोर्ट्स ग्राउंड में दिवाली बाजार की व्यवस्था की जाएगी। बाजार क्षेत्रों में नगर निगम की टीम लगातार निगरानी करेगी और अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी व्यापारियों को जिम्मेदारी तय करने को कहा गया है। दुकानदारों और कर्मचारियों के वाहन जवाहर बाजार में निर्धारित पार्किंग व्यवस्था के अनुसार खड़े करने के निर्देश दिए गए हैं। दुकानों के सामने का स्थान ग्राहकों और आम नागरिकों के आवागमन के लिए खाली रखने को कहा गया है। व्यापारियों को आपसी समन्वय से चार-पांच दुकानदारों के समूह में सामूहिक पार्किंग व्यवस्था बनाने का सुझाव भी दिया गया है, ताकि मुख्य बाजारों में वाहनों का दबाव कम किया जा सके।


त्योहारी भीड़ के बीच सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने व्यापारियों को सतर्क किया है। डीसीपी मध्य श्री तारकेश्वर पटेल ने दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच करने और खराब कैमरों को तत्काल दुरुस्त कराने की अपील की। बाजार और दुकानों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए जरूरत के अनुसार सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था रखने पर भी जोर दिया गया।
सार्वजनिक स्थानों पर ठेले लगवाकर किराया वसूलने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई है। यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित दुकान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले की परिस्थितियों और लागू नियमों के अनुसार दुकान सील करने की कार्रवाई तक की जा सकती है। नगर निगम की टीम बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण और यातायात बाधित करने वाले मामलों पर निगरानी रखेगी।
त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में पुलिस और यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जाएगी। व्यस्त बाजार क्षेत्रों में टीमें लगातार निगरानी रखेंगी और कहीं जाम की स्थिति बनने पर तत्काल कार्रवाई कर यातायात को सामान्य कराने का प्रयास करेंगी।
यातायात पुलिस ने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर 94792-10632 जारी किया है। शहर के किसी बाजार, प्रमुख मार्ग या अन्य क्षेत्र में यातायात जाम की स्थिति बनने पर नागरिक इस नंबर पर सूचना दे सकते हैं। सूचना मिलने के बाद यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
व्यापारियों से यह भी कहा गया है कि रात 11 बजे के बाद और सुबह 10 बजे से पहले ही सामान की लोडिंग-अनलोडिंग की जाए। कर्मचारियों के वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़े किए जाएं और सीसीटीवी तथा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। वहीं आम नागरिकों से निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर, नगर निगम और व्यापारी संघ के बीच समन्वय से त्योहारी सीजन में बाजारों को व्यवस्थित रखने की कोशिश की जा रही है। अब देखना होगा कि त्योहारों की भीड़ के बीच इन निर्देशों का जमीन पर कितना असर दिखाई देता है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now