नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , माँ दुर्गा की झांकियों के बीच नारी शक्ति का अनोखा सम्मान! नौ महिलाओं के फैसले से चुनी गईं तीन सर्वश्रेष्ठ झांकियां – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

माँ दुर्गा की झांकियों के बीच नारी शक्ति का अनोखा सम्मान! नौ महिलाओं के फैसले से चुनी गईं तीन सर्वश्रेष्ठ झांकियां

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी ने महाराणा प्रताप चौक पर किया दुर्गा विसर्जन झांकियों का भव्य स्वागत। नौ अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं को बनाया निर्णायक, विजेता समितियों को मुंगेली व्यापार मेला के मंच पर मिलेगा पुरस्कार।

मुंगेली ACGN:- माँ जगतजननी जगदंबा की विसर्जन झांकियों के बीच इस बार मुंगेली में भक्ति के साथ नारी सशक्तिकरण का संदेश भी गूंजा। स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी ने नगर के महाराणा प्रताप चौक पर भव्य मंच सजाकर दुर्गा झांकियों का आत्मीय स्वागत किया। माँ दुर्गा के प्रति आस्था और श्रद्धा से सराबोर इस आयोजन में देर रात तक हजारों नगरवासी मौजूद रहे। आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा, वहीं महिलाओं को निर्णायक मंडल की जिम्मेदारी देकर संस्था ने सामाजिक भागीदारी का संदेश दिया।


  नौ महिलाओं के हाथों में झांकियों के चयन की जिम्मेदारी
इस वर्ष संस्था ने नारी सशक्तिकरण को आयोजन की प्रमुख थीम बनाया। माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों से प्रेरित होकर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत नौ महिलाओं को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया। संस्था की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, निर्णय शक्ति और सामाजिक योगदान को सम्मान देना रहा।
निर्णायक मंडल में सृष्टि शर्मा, विनिया सिंह, सोनम ठाकुर, पूर्वी सचदेव, समप्रीत कौर, दिव्या परिहार, हेमा खत्री, ऋतु तिवारी एवं अंजली सोनी शामिल रहीं।


      इन तीन समितियों की झांकियों ने हासिल किए स्थान
निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार झांकियों की प्रतियोगिता में तीन समितियों को विजेता घोषित किया गया।
प्रथम स्थान: सर्वेश्वरी दुर्गा उत्सव आगर क्लब।
द्वितीय स्थान: ॐ बाल दुर्गा उत्सव समिति, मनुराज टॉकीज।
तृतीय स्थान: सर्वसिद्धि दुर्गोत्सव समिति, मल्हापारा।
तीनों विजेता समितियों को आगामी मुंगेली व्यापार मेला के भव्य मंच से निर्धारित पुरस्कार राशि और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।


महिला निर्णायकों ने बताया क्यों जरूरी है नारी सशक्तिकरण
निर्णायक मंडल की सदस्य एडवोकेट विनिया सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में महिलाओं को निर्णायक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना सराहनीय पहल है। इससे महिलाओं की क्षमता पर विश्वास मजबूत होता है और समाज में उनकी भागीदारी को नई पहचान मिलती है।
महिला उद्यमी हेमा खत्री ने कहा कि नारी सशक्तिकरण केवल नारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। महिलाओं को निर्णय लेने, नेतृत्व करने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर भी मिलने चाहिए। उनके अनुसार, स्टार्स ऑफ टुमॉरो की पहल इसी दिशा में सार्थक कदम है।
शिक्षिका ऋतु तिवारी ने कहा कि माँ दुर्गा के नौ स्वरूप नारी की शक्ति, साहस और आत्मविश्वास के प्रतीक हैं। इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को महिलाओं के सम्मान और समान भागीदारी का सकारात्मक संदेश देते हैं।
गृहणी पूर्वी सचदेव ने कहा कि सामाजिक और सार्वजनिक आयोजनों में महिलाओं को सम्मानजनक भूमिका मिलना गौरव की बात है। ऐसी पहल महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करती है।


   धार्मिक परंपरा के साथ सामाजिक चेतना जोड़ना उद्देश्य
संस्था के संयोजक रामपाल सिंह ठाकुर ने कहा कि स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को सामाजिक चेतना से जोड़ना है। माँ दुर्गा की झांकियों का स्वागत आस्था का प्रतीक है, जबकि नारी सशक्तिकरण की थीम समाज के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि झांकियों के माध्यम से नगर की धार्मिक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और दुर्गा उत्सव समितियों की रचनात्मकता को सम्मान देने का प्रयास किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


संस्था के सह संयोजक रामशरण यादव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण बेहतर और समतामूलक समाज के निर्माण की आधारशिला है। महिलाओं को सम्मान, समान अवसर और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देना समय की आवश्यकता है। माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रेरणा से अलग-अलग क्षेत्रों की नौ महिलाओं को निर्णायक बनाना इसी सोच का प्रतीक है।


अतिथियों की रही मौजूदगी, सदस्यों ने संभाली जिम्मेदारी
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, एल्डरमैन अमितेष आर्य, पूजा यादव, वर्षा सिंह, प्रीति सिंह, रेणुका यादव, सरिता कोटडिया, सुनयना पारख एवं मीनल बैद उपस्थित रहीं।
आयोजन को सफल बनाने में संस्था के संयोजक रामपाल सिंह ठाकुर, सह संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार सहित दिनेश गोयल, गोखलेश सिंह, दीपक जैन, रणवीर सिंह, श्रेणिक पारेख, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, गिरीश सुथार, मुकेश पांडेय, धीरज जैन, सुनील वाधवानी, गौरव जैन, कोमल चौबे, राहुल मल्लाह, पवन यादव, आर्या सिंह, वासु पांडेय, रवि साहू, आशीष सिंह, श्रेयांश बैद, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकान्त सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, दिलबाग सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, परमेश्वर देवांगन सहित संस्था के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजन ने धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और महिला नेतृत्व को एक मंच पर लाते हुए यह संदेश दिया कि समाज में महिलाओं को निर्णय लेने की जिम्मेदारी और समान अवसर देना ही सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                  7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now