नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़ के MSME उद्यमियों के लिए एक्सपोर्ट ट्रेनिंग, 12 और प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छत्तीसगढ़ के MSME उद्यमियों के लिए एक्सपोर्ट ट्रेनिंग, 12 और प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

RAMP योजना के तहत निर्यात प्रक्रिया, IEC, HS Code, अंतरराष्ट्रीय बाजार और सरकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने और निर्यात के अवसरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से RAMP योजना के अंतर्गत “Export Procedures & Schemes for MSMEs” विषय पर एक्सपोर्ट ट्रेनिंग एवं वर्कशॉप आयोजित की जा रही हैं।
इस पहल के तहत 13 अक्टूबर 2026 को एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। अब प्रदेश के अधिक से अधिक उद्यमियों तक निर्यात प्रक्रिया और अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़ी जानकारी पहुंचाने के लिए लगभग 12 और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने प्रस्तावित हैं।
    निर्यात प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को Import Export Code (IEC) के लिए आवेदन की प्रक्रिया, निर्यात संबंधी आवश्यक दस्तावेज, HS Code, उत्पादों को निर्यात के लिए तैयार करने, अंतरराष्ट्रीय बाजारों की पहचान करने और संभावित खरीदारों तक पहुंच बनाने से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
इसके साथ ही निर्यात नियमों एवं अनुपालन तथा MSME उद्यमियों के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं और सहायता के बारे में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
         22 अक्टूबर को रायपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम
आगामी एक्सपोर्ट ट्रेनिंग एवं वर्कशॉप का आयोजन 22 अक्टूबर 2026 को रायपुर में किया जाएगा।
दिनांक: 22 अक्टूबर 2026
समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक
स्थान: जिला पंचायत भवन, कलेक्टर परिसर, घड़ी चौक, रायपुर, छत्तीसगढ़
          MSME उद्यमियों से रजिस्ट्रेशन की अपील
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के MSME उद्यमियों, निर्माताओं, थोक व्यापारियों, सप्लायर्स, स्थानीय उत्पाद निर्माताओं तथा निर्यात शुरू करने के इच्छुक लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
जो उद्यमी अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना चाहते हैं अथवा IEC कोड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया समझना चाहते हैं, वे प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आगामी प्रशिक्षण बैचों से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।
रजिस्ट्रेशन और जानकारी के लिए संपर्क
संपर्क व्यक्ति: सदफ अंजुम
मोबाइल: 7067479022
इस पहल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के MSME उद्यमियों को निर्यात से संबंधित व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना, अंतरराष्ट्रीय व्यापार की संभावनाओं से परिचित कराना तथा व्यवसाय के विस्तार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है।
MSME Export Training Programme
Under RAMP Scheme – Chhattisgarh


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                  7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now