नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दुर्ग में 34 हजार बल्क लीटर शराब नष्ट, 11 थानों के 294 मामलों में हुई थी जब्ती – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दुर्ग में 34 हजार बल्क लीटर शराब नष्ट, 11 थानों के 294 मामलों में हुई थी जब्ती

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

वर्ष 2011 से पहले के आबकारी प्रकरणों में जब्त अनुपयोगी मदिरा का न्यायालय और कलेक्टर के आदेश पर नष्टीकरण, पुलिस, आबकारी और राजस्व विभाग के अधिकारी रहे मौजूद।

दुर्ग ACGN:- दुर्ग जिले में वर्षों से जब्त रखी गई अनुपयोगी शराब का नियमानुसार नष्टीकरण किया गया। जिले के 11 थानों में वर्ष 2011 से पहले दर्ज आबकारी प्रकरणों में जब्त मदिरा अब मानव उपभोग के योग्य नहीं रह गई थी। न्यायालय और कलेक्टर के आदेश के बाद थाना सुपेला के अंतर्गत निर्धारित स्थल पर कुल 33,920.145 बल्क लीटर मदिरा को विधिवत नष्ट किया गया। इसकी मात्रा करीब 34 हजार बल्क लीटर बताई गई है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मदिरा कुल 294 आबकारी प्रकरणों में जब्त की गई थी। संबंधित प्रकरणों में जब्त मदिरा को नियमानुसार निपटान के लिए सुरक्षित रखा गया था। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने और सक्षम अधिकारियों के आदेश के बाद नष्टीकरण की कार्रवाई की गई।


मदिरा का नष्टीकरण निर्धारित प्रक्रिया के तहत शराब नष्टीकरण टीम की उपस्थिति में किया गया। कार्रवाई के लिए पर्यावरण विभाग से अनुमति प्राप्त होने की जानकारी भी दी गई है। इस दौरान पुलिस, आबकारी विभाग और राजस्व प्रशासन के अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ प्रक्रिया पूरी कराई।


इस कार्रवाई में आबकारी विभाग की एडीओ सुप्रिया शर्मा, भिलाई नगर के एसडीएम, नगर पुलिस अधीक्षक निशान पाठक और एसडीएम उत्तम सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में जब्त अनुपयोगी मदिरा का नष्टीकरण कराया गया।
पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य न्यायालयीन आदेशों का पालन करना, जब्त अनुपयोगी मदिरा का नियमानुसार निपटान सुनिश्चित करना और उसके अनधिकृत उपयोग की आशंका को समाप्त करना है।


दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन या बिक्री से संबंधित जानकारी पुलिस को दें। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now