नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जशपुर के पहाड़ों की गूंज रायपुर तक! ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को मिला बड़ा पर्यटन सम्मान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जशपुर के पहाड़ों की गूंज रायपुर तक! ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को मिला बड़ा पर्यटन सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जशपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया सम्मानित, ट्रेकिंग से लेकर केव एक्सप्लोरेशन तक स्थानीय युवाओं की मेहनत को मिली राज्यस्तरीय पहचान

संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर ब्यूरो

जशपुर ACGN:- पहाड़, जंगल, झरने, गुफाएं और रोमांच से भरी जशपुर की प्राकृतिक दुनिया अब पर्यटन के नक्शे पर अपनी अलग पहचान बना रही है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जशपुर की संस्था ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को वर्ष 2026 का ‘सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड’ मिला है। 27 सितंबर को रायपुर में आयोजित विश्व पर्यटन दिवस समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने संस्था को यह सम्मान प्रदान किया।
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले संस्थानों और पर्यटन से जुड़े हितधारकों को सम्मानित किया गया। इसी दौरान एडवेंचर टूरिज्म की श्रेणी में ट्रिप्पी हिल्स को राज्यस्तरीय पुरस्कार दिया गया।
2019 से जशपुर के रोमांच को दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश
ट्रिप्पी हिल्स की शुरुआत वर्ष 2019 में जशपुर की प्राकृतिक और साहसिक पर्यटन संभावनाओं को पर्यटकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई थी। संस्था ने जिले के जलप्रपातों, जंगलों, गुफाओं और पर्वतीय इलाकों को एडवेंचर पर्यटन से जोड़ने की दिशा में काम किया।
ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, केव एक्सप्लोरेशन, वाटर एक्टिविटीज और कैंपिंग जैसी गतिविधियों के जरिए पर्यटकों को जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता के बीच रोमांच का अनुभव कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इस पहल की एक खास कड़ी स्थानीय लोगों की भागीदारी भी है। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को गाइड के रूप में प्रशिक्षण देने के साथ स्थानीय होमस्टे और पारंपरिक खान-पान को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया गया है। इससे पर्यटन के साथ स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में भी काम हुआ है।
रोमांच के साथ पर्यावरण और स्थानीय संस्कृति पर जोर
जशपुर में पर्यटन को केवल घूमने-फिरने तक सीमित रखने के बजाय प्रकृति और स्थानीय समुदाय से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। संस्था की ओर से पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार पर्यटन को ध्यान में रखते हुए गतिविधियां विकसित करने की बात कही गई है।
जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित ‘जशपुर जंबूरी’ जैसे एडवेंचर आधारित आयोजनों ने भी जिले की पर्यटन संभावनाओं को व्यापक मंच दिया है। इन आयोजनों के जरिए जशपुर के प्राकृतिक स्थलों और साहसिक गतिविधियों को प्रदेश के बाहर के पर्यटकों तक पहुंचाने की कोशिश हुई है।
“यह सम्मान जशपुर की माटी और हमारे लोगों का है”
अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रिप्पी हिल्स के फाउंडर एवं डायरेक्टर सौरभ सिंह ने कहा कि संस्था की शुरुआत जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता को देश-दुनिया के सामने लाने के उद्देश्य से हुई थी। उन्होंने इस सम्मान को संस्था की मेहनत के साथ जशपुर के स्थानीय युवाओं, गाइड्स, होमस्टे संचालकों और आम लोगों के प्रयासों की पहचान बताया।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और जिला प्रशासन के सहयोग के प्रति आभार जताया।
ट्रिप्पी हिल्स के को-फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस पर मिला यह राज्यस्तरीय सम्मान संस्था के वर्षों के प्रयासों को नई दिशा और प्रोत्साहन देगा। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास जशपुर की प्राकृतिक संपदा, स्थानीय संस्कृति और समुदाय आधारित पर्यटन को आगे बढ़ाना है। उन्होंने स्थानीय युवाओं, गाइड्स और होमस्टे संचालकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।
जशपुर को मिला यह सम्मान केवल एक पर्यटन संस्था तक सीमित नहीं है। इससे जिले में एडवेंचर टूरिज्म, इको टूरिज्म और समुदाय आधारित पर्यटन से जुड़े लोगों के प्रयासों को भी पहचान मिली है। आने वाले समय में इन गतिविधियों के जरिए स्थानीय युवाओं और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now